अगर बढ़ानी है इनकम, तो इन तरीकों से मक्के से कमाए डबल मुनाफा
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित दीनदयाल शोध संस्थान गोपाल ग्राम में महिलाओं और ग्रामीणों को मक्के से अलग-अलग तरह के उत्पाद बनाने की जानकारी दी जा रही है. संस्थान की गृह वैज्ञानिक ममता त्रिपाठी ने बताया कि मक्का केवल खाने का अनाज ही नहीं है, बल्कि इससे कई तरह के स्वादिष्ट और उपयोगी प्रोडक्ट तैयार किए जा सकते हैं.
मक्के से तैयार कर सकते हैं क्या-क्या प्रोडक्ट
ममता त्रिपाठी बताती है कि मक्के से पापड़, नमकीन, लड्डू, आटा, दलिया, भुना मक्का, कॉर्न फ्लेक्स और कई प्रकार के स्नैक्स बनाए जा सकते हैं. इन प्रोडक्ट को घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है और बाजार में बेचकर अच्छी कमाई भी की जा सकती है.
उन्होंने बताया कि गोंडा में किसान भाई मक्का की अधिक से अधिक खेती करते हैं. यह किसान भाई और समूह की महिलाएं अपने घर पर मक्के से प्रोडक्ट तैयार करती हैं, तो उनका इनकम बढ़ जाएगा क्योंकि वैसे मक्का मार्केट में सस्ते दामों में बिक जाता है. यदि वह प्रोडक्ट तैयार करेंगे, तो अच्छे दामों में उनका मक्के का प्रोडक्ट बिक जाएगा.
ममता त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मक्का आसानी से उपलब्ध हो जाता है. अगर महिलाएं थोड़ी ट्रेनिंग लेकर मक्के से उत्पाद बनाना सीख लें, तो यह उनके लिए रोजगार का अच्छा जरिया बन सकता है. खासकर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इन उत्पादों को बनाकर अपने गांव और आसपास के बाजारों में बेच सकती हैं.
मक्के के आटे के पकवान
उन्होंने यह भी बताया कि मक्के के आटे से कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं. इससे रोटी, हलवा, लड्डू और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किए जा सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं. मक्के में फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.
ममता त्रिपाठी बताती है कि गोंडा में मक्का प्रोसेसिंग मशीन लगनी चाहिए. इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और इस पर काम करना चाहिए. यदि गोंडा में मक्का प्रोसेसिंग मशीन लग जाती है, तो किसान भाइयों को काफी लाभ होगा. ममता त्रिपाठी बताती है कि दीनदयाल शोध संस्थान में मक्का से बनने वाले उत्पाद की ट्रेनिंग समय-समय पर दी जाती है तीन दिवसीय और सात दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया जाता है.
कैसे बढ़ेगा इनकम: ममता त्रिपाठी बताती है कि यदि किसान भाई मक्के की खेती से इनकम बढ़ाना चाहते हैं, तो कटाई के तुरंत बाद वह मक्के को ना बेचे उसे अपने घर पर प्रोडक्ट तैयार करें और प्रोडक्ट को मार्केट में बेचेंगे तो अच्छा रेट मिलेगा और रेट अच्छा मिलेगा तो इनकम अच्छी होगी.