अगर है भाषण का हुनर तो ऐसे करें अप्लाई, विधानसभा और संसद जाने का मिलेगा मौका!

0
अगर है भाषण का हुनर तो ऐसे करें अप्लाई, विधानसभा और संसद जाने का मिलेगा मौका!


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के युवा अब विधानसभा और संसद का दौरा कर सकते हैं. नेहरू युवा केंद्र ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है. चयनित युवाओं को संसद में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

X

युवाओं को मिलेगा संसद जानें का मौका.

हाइलाइट्स

  • युवाओं को विधानसभा और संसद का दौरा करने का मौका मिलेगा.
  • नेहरू युवा केंद्र ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करेगा.
  • चयनित युवाओं को संसद में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

मेरठ:अगर आप उत्तर प्रदेश विधानसभा या भारतीय संसद का दौरा करना चाहते हैं और वहां की कार्यवाही को करीब से देखने के साथ खुद भी उसमें प्रतिभाग करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र मिलकर देशभर से प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं का चयन कर रहे हैं. चयनित युवा राज्य विधानसभाओं और भारतीय संसद का विजिट कर सकेंगे.

ऐसे होगा चयन
जिला युवा केंद्र समन्वयक यशवंत यादव ने बताया कि डिबेट कंपीटिशन में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. इच्छुक युवा नेहरू युवा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर 1 मिनट का भाषण वीडियो अपलोड कर सकते हैं.

ये होगी चयन प्रक्रिया
सभी आवेदनों की समीक्षा के लिए एक विशेष समिति बनाई गई है, जो विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों का चयन करेगी. पहले डिस्ट्रिक्ट लेवल पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जहां उम्मीदवारों को एक स्थान पर बुलाकर भाषण देना होगा. जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट लेवल पर चयनित युवाओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा भेजा जाएगा. विधानसभा में चयनित प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारतीय संसद भेजा जाएगा. जिसके बाद चयनित युवाओं को संसद में जाकर अपनी प्रतिभा और विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा. यशवंत यादव ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए अपने विचारों को बड़े मंच पर रखने का सुनहरा अवसर है. जो युवा भाषण कला में निपुण हैं और सार्वजनिक मंच पर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में सक्षम हैं, वे इस मौके का पूरा लाभ उठा सकते हैं.

विश्वविद्यालय को बनाया गया है नोडल केंद्र
यशवंत यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) के प्रोफेसर डॉ. डी.के. चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. वे इस प्रतियोगिता के आयोजन और युवाओं के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे.
इसके अलावा, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के पदाधिकारियों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें भाग ले सकें.

जल्द करें आवेदन
अगर आप भी यूपी विधानसभा और संसद का दौरा करने का यह खास मौका पाना चाहते हैं, तो जल्द ही नेहरू युवा केंद्र की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी भाषण प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का अवसर पाएं.

homecareer

अगर है भाषण का हुनर तो ऐसे करें अप्लाई, विधानसभा और संसद जाने का मिलेगा मौका!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *