अतीक के करीबी पर चला कानून का डंडा, 6 महीने के लिए जिला से हुआ बदर
Last Updated:
Atiq Ahmed News: माफिया अतीक के करीबी एजाज अहमद के खिलाफ हत्या, रंगदारी, गैंगरेप, हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र लेकर विचरण करने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं. पुलिस कमिश्नर कोर्ट द्वारा 20 अवसर दिए जाने के बाद भी स्वयं या अधिवक्ता द्वारा पक्ष नहीं रखने पर जिला बदर किया गया है.
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने तीन अभियुक्तों को शनिवार को जिला बदर कर दिया.यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 6 माह के लिए जिले से तीन लोगों को निष्कासित कर दिया है. इसमें अभियुक्त एजाजअख्तर, रवि सोनकर और कृष्ण कुमार दुबे का नाम शामिल है. इन्हें 6 महीने के लिए जिला बदर किया गया है. धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी अभियुक्त एजाज अहमद माफिया अतीक अहमद का करीबी बताया जाता है.
अतीक अहमद के करीबी पर हत्या जैसे मामले दर्ज
एजाज अहमद के खिलाफ हत्या, रंगदारी, गैंगरेप, हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र लेकर विचरण करने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं. पुलिस कमिश्नर कोर्ट द्वारा 20 अवसर दिए जाने के बाद भी स्वयं या अधिवक्ता द्वारा पक्ष नहीं रखने पर जिला बदर किया गया है. वहीं अभियुक्त रवि सोनकर अतरसुइया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसके खिलाफ भी लूट, अवैध शस्त्र व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस कमिश्नर कोर्ट द्वारा पक्ष रखने के लिए 27 अवसर दिए जाने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है.
इस साल कुल 14 अभियुक्तों को किया गया जिला बदर
वहीं तीसरा अभियुक्त कृष्ण कुमार दुबे उर्फ बबऊ पंडित जलालपुर थाना उतरांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ लूट और डकैती जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस कमिश्नर कोर्ट ने उसे भी सुनवाई के लिए 17 मौके दिए गए. नोटिस शामिल होने के बावजूद ना तो उपस्थित हुआ और ना ही अपने अधिवक्ता के माध्यम से आपत्ति दाखिल किया, जिसके बाद तीनों अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की गई है. प्रयागराज जिले में इस वर्ष अब तक कुल 14 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें