अधिकारियों की लापरवाही से बुंदेलखंड में फेल हुई PM मोदी की ये योजना… 300 यूनिट फ्री बिजली पर संकट
Last Updated:
jhansi News : बुंदेलखंड जैसे इलाकों को ध्यान रखते हुई प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत 300 यूनिट फ्री बिजली दिया जाना था. हालांकि अधिकारियों की लापरवाही से…और पढ़ें
फाइल फोटो
हाइलाइट्स
- अधिकारियों की लापरवाही से योजना फेल
- बुंदेलखंड में 300 यूनिट फ्री बिजली पर संकट
- पोर्टल बंद होने से आवेदन नहीं हो पा रहे
झांसी : भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को सबसे ज्यादा उम्मीद बुंदेलखंड से ही थी. लेकिन, यहां के उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेने में बिल्कुल भी रुचि नहीं ले रहे हैं. झांसी के लोगों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति रुचि बेहद कमजोर है. वित्तीय वर्ष का अंत होने का समय नजदीक आ गया है. 50 हजार प्लांट वार्षिक लक्ष्य के सामने केवल 2 हजार ही घरों पर यह प्लांट लग पाए हैं.
बिजली की बढ़ती मांग और इसकी महंगाई को देखते हुए सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है. उत्पादन के लिए बड़े-बड़े प्लांट लगाए जा रहे हैं. पिछले वर्ष पीएम सूर्य घर योजना का शुभारंभ किया गया. घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट कनेक्शन के लिए लोन के साथ अनुदान की भी व्यवस्था की गई लेकिन उपभोक्ता इसमें कुछ खास रुचि नहीं ले रहे हैं. लोग आज भी पुराने बिजली कनेक्शन पर ही ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं.
क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?
गौरतलब है कि 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर 1.85-2.10 लाख रुपये खर्च आता है. इसके लिए केंद्र सरकार एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये का अनुदान दे रही है. योजना के लिए सरकार की ओर से 2 लाख रुपये का लोन भी दिया जा रहा है. सात प्रतिशत ब्याज के साथ 120 किश्तों में इसे अदा करना है. इस योजना के अनुसार उपभोक्ता को 300 यूनिट हर महीने बिजली दी जाती है. उससे अधिक बिजली उपयोग करने पर ही उपभोक्ता से पैसा लिया जाता है. यानी उपभोक्ता रोजाना 10 यूनिट बिजली का फ्री उपयोग कर सकता है. इससे अधिक बनने वाली बिजली डिस्कॉम लेगा. इसके बदले उसे 2 रुपए 71 पैसे प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा.
लोग नहीं कर पा रहे आवेदन
पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर आवेदन करने की व्यवस्था है, लेकिन विभाग का यह पोर्टल पिछले डेढ़ माह से बंद पड़ा है. इसके चलते, नए आवेदन नहीं हो पा रहे हैं. नए लोग इसका लाभ लेने के लिए भटकने को मजबूर हैं. मुख्य जिला विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि पोर्टल को ठीक करने का काम जारी है. जल्द ही आवेदन शुरु हो जाएगा.
Jhansi,Jhansi,Uttar Pradesh
March 19, 2025, 10:47 IST