अपर्णा यादव को क्यों तलाक दे रहे प्रतीक, जानें पति-पत्नी में किस बात की लड़ाई

0
अपर्णा यादव को क्यों तलाक दे रहे प्रतीक, जानें पति-पत्नी में किस बात की लड़ाई


Last Updated:

Aparna Yadav Prateek Yadav Divorce Reason: प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही. इस पोस्ट में प्रतीक यादव ने कहा कि वह जल्द से जल्द इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं.

ख़बरें फटाफट

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने का ऐलान किया है.
मुलायम सिंह यादव के परिवार में नया संग्राम छिड़ता दिख रहा है. प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने का ऐलान किया है. प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही. इस पोस्ट में प्रतीक यादव ने कहा कि वह जल्द से जल्द इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने अपनी पत्नी पर परिवारिक रिश्ते खराब करने और बस अपनी प्रसिद्धि व प्रभाव बढ़ाने पर ध्यान देने का आरोप लगाया है.

प्रतीक यादव ने इसके साथ ही लिखा कि वह इस वक्त बेहद खराब मानसिक स्थिति से गुजर रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी को इसकी कोई परवाह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अपर्णा यादव सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं और उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उनकी पत्नी ने उनके हालात को समझने की कोशिश की हो. पोस्ट में प्रतीक यादव ने यहां तक लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतनी ‘स्वार्थी’ सोच कभी नहीं देखी और उन्हें इस शादी पर अफसोस है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों