अब दुनिया भर में छाएंगे कानपुर के प्रोडक्ट्स, जानिए कैसे एक्सपो खोलेगा….

0
अब दुनिया भर में छाएंगे कानपुर के प्रोडक्ट्स, जानिए कैसे एक्सपो खोलेगा….


Last Updated:

कानपुर के उद्यमियों को 19-21 मार्च को दिल्ली में भारत बिल्ड एक्सपो में अपने उत्पाद 30 देशों के व्यापारियों को दिखाने का मौका मिलेगा. आईआईए के अनुसार, यह छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए फायदेमंद होगा.

X

भारत बिल्ड एक्सपो

हाइलाइट्स

  • कानपुर के उद्यमियों को भारत बिल्ड एक्सपो में भाग लेने का मौका मिलेगा.
  • एक्सपो में 30 देशों के व्यापारी कानपुर के उत्पाद देखेंगे.
  • छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए एक्सपो फायदेमंद होगा.

कानपुर: कानपुर एक औद्योगिक नगरी है, और यहां के उत्पादों को देश और दुनिया में एक विशेष पहचान मिली हुई है. अब कानपुर के उद्यमियों के लिए एक और अच्छी खबर आई है. अब उनके प्रोडक्ट्स को वैश्विक पहचान और बड़े स्तर पर मिल सकेगी. अब यहां बने प्रोडक्ट्स को दुनिया के 30 देशों के कारोबारी देख सकेंगे और ऑर्डर भी बुक कर सकेंगे.
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) पहली बार दिल्ली में 19 से 21 मार्च तक भारत बिल्ड एक्सपो का आयोजन कर रहा है. इस एक्सपो में दुनिया के कई देशों के राजदूत, व्यापार आयुक्त और कारोबारी शामिल होंगे.

उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मौका
इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य छोटे और मध्यम स्तर के कारोबारियों को विदेशी व्यापारियों से जोड़ना है. कानपुर के कई खास उत्पाद, जो वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के तहत चुने गए हैं, इस एक्सपो में प्रदर्शित किए जाएंगे. इससे कानपुर के व्यापार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी.

आईआईए का बयान
आईआईए के राष्ट्रीय महामंत्री आलोक अग्रवाल ने बताया कि यह एक्सपो कानपुर के उद्यमियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा. पिछले कुछ सालों में रूस-यूक्रेन युद्ध, तुर्किये में भूकंप और लाल सागर विवाद जैसी घटनाओं से कारोबार पर असर पड़ा है. ऐसे में यह एक्सपो व्यापारियों को एक नई शुरुआत करने का अवसर देगा.
एक्सपो में शामिल होने के लिए उद्यमियों को पहले खुद अपने खर्चे पर स्टॉल लगाना होगा. लेकिन एक्सपो के बाद आईआईए की ओर से 75% खर्च का अमाउंट वापस कर दिया जाएगा. इसके लिए उद्यमियों को अपने खर्च का पूरा डाटा देना होगा. यह स्कीम छोटे कारोबारियों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी.

स्टार्टअप पवेलियन भी बनेगा
एक्सपो में एक स्टार्टअप पवेलियन भी बनाया जाएगा, जहां आईआईटी रुड़की के 20 से अधिक छात्र अपने इनोवेटिव आइडिया पेश करेंगे. इन स्टार्टअप्स का फायदा उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को मिलेगा और नए बिजनेस शुरू करने के लिए नए आइडिया सामने आएंगे.
इस एक्सपो में ईरान, इराक, मैक्सिको, नेपाल, भूटान, मलेशिया, कजाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों के व्यापारी शामिल होंगे. ये कारोबारी कानपुर के उत्पादों को देखेंगे और बड़े पैमाने पर व्यापारिक सौदे कर सकते हैं.

कानपुर से यह प्रोडक्ट्स होंगे शामिल
एक्सपो में कानपुर के कई प्रमुख उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें कानपुर के लेदर प्रोडक्ट्स जैसे पर्स, बैग, बेल्ट और जूते, खाद्य उत्पाद जैसे मसाले और बेकरी प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स, इंजीनियरिंग गुड्स और प्लास्टिक और स्टील प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

भारत बिल्ड एक्सपो से कानपुर का फायदा
आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने कहा कि यह एक्सपो कानपुर के उद्यमियों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आ रहा है. उन्हें वैश्विक बाजार में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. साथ ही, उन्हें विदेशी कारोबारियों से सीधे जुड़ने और अपने बिजनेस को बढ़ाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा.


homeuttar-pradesh

अब दुनिया भर में छाएंगे कानपुर के प्रोडक्ट्स, जानिए कैसे एक्सपो खोलेगा….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *