अब मेरठ में नोएडा जैसा कांड, नाले में गिर गया कूड़ा उठाने वाला बच्चा, 2 घंटे से चल रहा रेस्क्यू

0
अब मेरठ में नोएडा जैसा कांड, नाले में गिर गया कूड़ा उठाने वाला बच्चा, 2 घंटे से चल रहा रेस्क्यू


Last Updated:

Meerut News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के सेक्टर-150 में हुई इंजीनियर युवराज की मौत के बाद अब मेरठ में ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां कूड़ा बिनने वाले बच्चा नाले में गिर गया है. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार दो घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

मेरठ में नाले में गिरा बच्चा. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

मेरठः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के सेक्टर-150 में हुई इंजीनियर युवराज की मौत के बाद अब मेरठ में ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां कूड़ा बिनने वाले बच्चा नाले में गिर गया है. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार दो घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा भी नाले में कूद गए. नगर निगम ,फायर सर्विस और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन मौके पर चल रहा है. एक राहगीर ने डायल112 पर बच्चे के नाले में गिरने की सूचना पुलिस को दी. इस घटना में नगर निगम की लापरवाही की बात कही जा रही है. मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके का मामला है.

नाले में बच्चे के कथित रुप से गिरने का मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन दोपहर तीन बजे से चलाया जा रहा है. घटना को लेकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि तीन बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सूचना देने वालों से भी पूछताछ की गई है. आसपास के इलाकों में भी एनाउंसमेंट कराया गया है लेकिन अभी कहीं से किसी बच्चे के मिसिंग होने की सूचना नहीं आई है. पांच-छह घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. शंका के आधार पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा. इलाके के इंस्पेक्टर भी सूचना पर नाले में कूद गए थे. नवीन मंडी के सामने वाले नाले का मामला है. बता दें कि खुला नाला होने की वजह से आए दिन होते हैं हादसे.

मेरठ में नाले में एक बच्चे के कथित रुप से डूबने को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लेकिन अभी तक कुछ भी बता नहीं चल सका है. जिस ई रिक्शा चालक ने बच्चे को गिरते हुए कथित तौर पर देखा उससे पूछताछ की जा रही है. जिस महिला ने एक सौ बारह पर फोन मिलाया उससे पूछताछ की जा रही है. प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार इस मामले में सक्रिय है. इस बात को लेकर भी पुलिस प्रशासन चौकन्ना है कि ये इनफॉर्मेशन कितना सच है. इस सब के बीच खुले नाले नगर निगम की कार्यप्रणाली की पोल खोलता हुआ नज़र आ रहा है. कई किलोमीटर तक नाला खुला हुआ है. आसपास के लोगों का कहना है कि खुले नाले की वजह से आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं. खुले नाले जानलेवा हो गए हैं.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

अब मेरठ में नोएडा जैसा कांड, नाले में गिरा बच्चा, 2 घंटे से चल रहा रेस्क्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों