अब मोबाइल ऐप की मदद से बुक होंगी रोडवेज बसों की सीटें, एक क्लिक में जान सकेंगे बस की लाइव लोकेशन
Last Updated:
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा रोडवेज बसों को ऑनलाइन माध्यमों से बुक करने की सुविधा भी शुरू की जा रही है. यात्री अब मोबाइल एप के माध्यम से अपनी यात्रा के अनुसार बस की सीटों को बुक कर सकेंगे इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से अप भी जारी किया गया है.
आजमगढ़: परिवहन विभाग की तरफ से यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने एवं टिकट बुकिंग को आसान करने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की गई है. दरअसल, ट्रेनों और हवाई जहाज की तरह अब रोडवेज बसों के टिकट को भी ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से बुक किया जा सकेगा, इससे यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत होगी और समय भी कम लगेगा. इसके लिए अब परिवहन के द्वारा बसों को जीपीएस सुविधा से भी लैस किया जा रहा है, ताकि इससे उनकी ऑनलाइन ट्रैकिंग की जा सके.
मोबाइल ऐप के जरिए बुक होगी सीट
दरअसल, यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने एवं उनके समय को बचाने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से यह नई सुविधा शुरू की जा रही है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा रोडवेज बसों को ऑनलाइन माध्यमों से बुक करने की सुविधा भी शुरू की जा रही है. यात्री अब मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी यात्रा के अनुसार बस की सीटों को बुक कर सकेंगे. इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से ऐप भी जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश परिवहन क्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को स्मार्टफोन से जोड़ने की योजना बना रहीहै.
इस मोबाइल ऐप को करना होगा डाउनलोड
इस योजना के अंतर्गत रोडवेज बसों की ट्रैकिंग मात्र एक क्लिक से की जा सकेगी स्मार्टफोन के जरिए रोडवेज बसों की जीपीएस लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा. आजमगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय की ज्यादातर बसों को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जा चुका है. वहीं बची हुई बसों को ऑनलाइन माध्यमों से जोड़ने का कार्य चल रहा है. यात्री यूपीएसआरटीसी के आधिकारिक मोबाइल ऐप और यूपी राही व मार्गदर्शी पर जाकर बसों की टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा बस की वर्तमान स्थिति की लाइव ट्रैकिंग भी कर सकते हैं. बेसन की निगरानी करने के लिए बस अड्डे पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है.