अब रसायन नहीं, मिलेगा शुद्ध स्वाद! बहराइच में खुली ‘मिलेट्स गैलरी’, अब मोटे अनाजों के स्वाद का मिलेगा मजा

0
अब रसायन नहीं, मिलेगा शुद्ध स्वाद! बहराइच में खुली ‘मिलेट्स गैलरी’, अब मोटे अनाजों के स्वाद का मिलेगा मजा


Last Updated:

Bahraich News: बहराइच में खुली मिलेट्स गैलरी अब लोगों को रसायन मुक्त और पौष्टिक भोजन का स्वाद चखाने को तैयार है. यहां मोटे अनाज जैसे बाजरा, कोदो, सावा से बने स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे. वातानुकूलित कैंटीन में बैठकर लोग हेल्दी फूड का आनंद ले सकेंगे. यह पहल किसानों और आम जनता को मोटे अनाजों के महत्व और उनके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए की गई है.

बहराइच: मिलेट्स गैलरी एक ऐसी प्रदर्शनी या केंद्र है, जो मोटे अनाज (Millets) को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है. यहां मिलेट्स की विभिन्न किस्मों, उनकी खेती, बीज, प्रसंस्करण तकनीक और पौष्टिक व्यंजनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों और आम जनता को मिलेट्स के महत्व, उत्पादन और उपयोग के प्रति जागरूक करना है. अब यहां मोटे अनाजों से बनी विभिन्न सामग्रियों की बिक्री भी की जाएगी, जिनका आनंद आम लोग भी उठा सकेंगे. ये सभी व्यंजन पूरी तरह रसायन मुक्त और पौष्टिक होंगे.

गैलरी में कैंटीन की खास सुविधा
इस मिलेट्स गैलरी में एक विशेष वातानुकूलित कैंटीन भी बनाई गई है. यहां बैठकर लोग रसायन मुक्त मोटे अनाजों से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं. अब तक लोग बाहर का खाना खाने से हिचकते थे, लेकिन यहां के व्यंजन पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित होंगे. गैलरी में सावा, बाजरा, कोदो, खीर, पूरी, पराठे, हलवा जैसे पारंपरिक व्यंजन मिलेंगे. इसके अलावा नाश्ते के लिए नमकीन और स्वादिष्ट बिस्कुट भी यहां तैयार किए जा रहे हैं.

2023 में मनाया गया था अंतरराष्ट्रीय ‘मिलेट्स वर्ष’
संयुक्त राष्ट्र ने भारत के प्रस्ताव पर साल 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ घोषित किया था. इसका उद्देश्य मोटे अनाजों की खेती, उपभोग और निर्यात को बढ़ावा देना और इनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना था. मिलेट्स जलवायु परिवर्तन और कुपोषण जैसी वैश्विक समस्याओं का समाधान साबित हो सकते हैं. पहले के समय में लोग पूरी तरह मोटे अनाजों पर निर्भर रहते थे, जिससे वे स्वस्थ और रोगमुक्त रहते थे.

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बहराइच में खुली ‘मिलेट्स गैलरी’, अब मोटे अनाजों के स्वाद का मिलेगा मजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *