अब सड़क हादसों में घायलों का मुफ्त में होगा इलाज, 1.50 लाख तक का खर्चा उठाएगी सरकार
Last Updated:
कन्नौज जिले में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब घायल व्यक्तियों के इलाज में आर्थिक समस्या आड़े नहीं आएगी. शासन द्वारा ऐसी व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसी भी स्थिति में घायल व्यक्ति को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सकेगा. इसके तहत आयुष्मान योजना से इंपैनल्ड निजी अस्पतालों में घायल को डेढ़
कन्नौज: जिले में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब घायल व्यक्तियों के इलाज में आर्थिक समस्या आड़े नहीं आएगी. शासन द्वारा ऐसी व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसी भी स्थिति में घायल व्यक्ति को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सकेगा. इसके तहत आयुष्मान योजना से इंपैनल्ड निजी अस्पतालों में घायल को डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा.
अब नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में तुरंत इलाज
अब तक अक्सर घायल व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल ले जाया जाता था, जहां कभी-कभी इलाज में देरी होने से स्थिति गंभीर हो जाती थी. नई व्यवस्था के तहत अब घायल व्यक्ति को पास के ही किसी आयुष्मान से जुड़े निजी अस्पताल में ले जाकर तुरंत भर्ती कराया जा सकेगा. वहां पहले उसकी जान बचाने को प्राथमिकता दी जाएगी और इलाज के लिए पैसों की कोई मांग नहीं की जाएगी.
राहगीरों को भी नहीं देनी होगी कोई रकम
इस योजना की खास बात यह है कि यदि कोई राहगीर या आम नागरिक घायल व्यक्ति की मदद करता है, तो उसे भी इलाज के दौरान कोई पैसा नहीं देना होगा. चाहे घायल के पास पैसे हों या न हों, डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज तुरंत मिलेगा. इससे लोगों में मदद करने की भावना भी बढ़ेगी और घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.
क्या बोलीं अधिकारी
कन्नौज की एआरटीओ इज्या तिवारी ने बताया कि शासन पहले ही घायल व्यक्ति की सहायता करने वालों को इनाम देने की घोषणा कर चुका है. अब इस नई व्यवस्था से इलाज की राह और भी आसान हो गई है. सरकारी अस्पतालों में जहां निशुल्क इलाज पहले से उपलब्ध है, वहीं अब आसपास के निजी अस्पतालों में भी बिना किसी देरी के कैशलेस सुविधा मिलेगी, उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था विशेष रूप से सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में जीवन रक्षक सिद्ध होगी, समय पर इलाज मिलने से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाएगी.
जनता को बड़ी राहत
इस नई पहल से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अब दुर्घटना की स्थिति में यह चिंता नहीं रहेगी कि इलाज के लिए पैसा कहां से आएगा या अस्पताल कौन सा होगा. शासन की इस व्यवस्था से न केवल घायल व्यक्ति को बल्कि उनके परिजनों को भी मानसिक और आर्थिक सुकून मिलेगा. यह कदम कन्नौज जिले में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें