अमित नाम बदनाम न हो.. कानपुर गैंगरेप पीड़िता के भाई को धमकी देने की थी ये वजह
Last Updated:
Kanpur News: कानपुर के सचेंडी थाना में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पीड़िता के भाई को धमकी देने वाले को पुलिस ने सीतापुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अमित त्रिवेदी है. पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम और आरोपी दरोगा का नाम भी अमित है. इस मामले की वजह से अमित नाम की बदनामी हो रही थी. इसलिए उसने वादी के वीडियो से नंबर निकालकर उसे मैसेज किया था.
बता दें कि आरोपी अमित त्रिवेदी ने पीड़िता के भाई के मोबाइल पर एक धमकीं भरा मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि दारोगा जी की नौकरी से मत खेलो। नौकरी से खेलोगे तो रोना पड़ेगा. इस संबंध में पीड़िता के भाई ने पुलिस से शिकायत की थी. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को अमित त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अमित त्रिवेदी सीतापुर के परसेंडी गांव का रहने वाला है और डीजे का काम करता है. पुलिस की पूछताछ में अमित त्रिवेदी ने बताया कि मेरा नाम भी अमित है और दरोगा का नाम भी अमित है.इसलिए वीडियो के माध्यम से पीड़िता के भाई का मोबाइल नंबर निकालकर उसको मैसेज किया था, ताकि अमित नाम बदनाम न हो.
आरोपी दरोगा अभी भी फरार
डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी आगे भी पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि गैंगरेप मामले में एक आरोपी यू ट्यूबर को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि आरोपी दरोगा अमित मौर्य फरार चल रहा है. पुलिस की कई टीमें आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें