अमेठी में दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप, बरेली में 4 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

0
अमेठी में दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप, बरेली में 4 पर गैंगस्टर की कार्रवाई


Last Updated:

UP Top News: अगर आप उत्तर प्रदेश की ताज़ा और अहम खबरों में दिलचस्पी रखते हैं, तो न्यूज18 हिंदी की इस लाइव कॉपी के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको प्रदेश से जुड़ी हर बड़ी और छोटी खबर का अपडेट लगातार मिलता रहेगा. राजनीति से लेकर अपराध, प्रशासनिक फैसलों से लेकर सड़क हादसों तक हर तरह की खबरें आपको एक ही जगह आसानी से मिलेंगी.

Zoom

यूपी न्यूज लाइव अपडेट.

UP News Hindi LIVE: उत्तर प्रदेश में हो रही हलचल, नेताओं के बयान, पुलिस कार्रवाई, बड़े फैसले और जनता से जुड़े मुद्दों की हर जानकारी आपको तुरंत और सटीक रूप में यहां उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी जरूरी अपडेट भी समय-समय पर साझा की जाएंगी. यह लाइव कॉपी उन लोगों के लिए खास है जो उत्तर प्रदेश की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहते हैं और पल-पल की खबर से अपडेट रहना चाहते हैं. इसलिए अगर आप भी सूबे की हर खबर सबसे पहले और भरोसेमंद तरीके से जानना चाहते हैं, तो इस लाइव अपडेट के साथ लगातार जुड़े रहें.

बरेली में पुलिस का बड़ा एक्शन, खूंखार गैंग पर कसा शिकंजा, सरगना समेत 4 पर गैंगस्टर केस दर्ज
बरेली में पुलिस ने अपराध पर सख्ती दिखाते हुए एक सक्रिय गैंग को चिन्हित कर उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है. थाना इज्जतनगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर गैंग का पंजीकरण किया, जिसमें सरगना शिवम उर्फ गोलू समेत चार आरोपियों को शामिल किया गया है.

अमेठी में केस से नाम हटाने के लिए 20 हजार की मांग का दावा, SP ने दिए जांच के आदेश
अमेठी में एक दरोगा पर केस से नाम निकालने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है. 20 हजार रुपये की मांग से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दरोगा साबिर अली को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *