अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के दौरान क्या होती है धक्का-मुक्की? भक्तों ने बताया सच, बोले- ‘मथुरा की तरह…’

0
अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के दौरान क्या होती है धक्का-मुक्की? भक्तों ने बताया सच, बोले- ‘मथुरा की तरह…’


अयोध्या: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भारी भीड़ के बावजूद मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना हो रही है. श्रद्धालुओं का कहना है कि राम मंदिर में दर्शन की व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित अनुशासित और श्रद्धालु के लिए अनुकूल है, जिससे बिना किसी धक्का-मुक्की के सुगमता से प्रभु श्रीराम के दर्शन हो रहे हैं.
श्रद्धालुओं ने अपनी प्रतिक्रियाओं में बताया कि राम मंदिर में दर्शन की प्रक्रिया काफी सुचारू है और औसतन 30 मिनट से एक घंटे के भीतर दर्शन पूरी हो जा रही है. साफ-सफाई, सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर प्रशासन की तैयारियां स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं.

दरअसल बीते दिनों कृष्ण की नगरी मथुरा में दर्शन पूजन के दौरान कई श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की की घटना सामने आई थी, जहां श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए धक्का-मुक्की करते दिखाई दिए. ऐसी स्थिति में कई राम भक्त के मन में यह सवाल था कि आखिर अयोध्या में दर्शन पूजन को लेकर कैसी व्यवस्था है. उस व्यवस्था की सराहना खुद अयोध्या पहुंचे देश-दुनिया से श्रद्धालुओं ने भी की. चलिए जानते हैं कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया कैसी है.

क्या अयोध्या में होती है धक्का-मुक्की?
फिरोजाबाद से अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचीं श्रद्धालु सीमा ने बताया कि वह पहली बार राम मंदिर आई हैं और यहां की व्यवस्थाएं देखकर बेहद प्रसन्न हैं. उन्होंने कहा कि हम लोगों को लगभग एक घंटे में बहुत अच्छे से दर्शन हो गए. कहीं भी धक्का-मुक्की नहीं थी. अंदर प्रशासन के लोग बहुत सहयोगी हैं. हमने दो बार दर्शन किए और देखा कि साफ-सफाई भी बहुत अच्छी है. पिछले साल हम वृंदावन गए थे, वहां बहुत ज्यादा धक्का-मुक्की थी और अच्छे से दर्शन नहीं हो पाए थे, लेकिन अयोध्या में अनुभव बहुत बेहतर रहा.

महाराष्ट्र से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु राहुल ने भी मंदिर प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि यहां दर्शन कर उन्हें अत्यंत शांति और संतोष की अनुभूति हुई. उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं. मथुरा में जैसे धक्का-मुक्की की शिकायतें रहती हैं, वैसी कोई समस्या यहां नहीं है. राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं.

30 मिनट में हो जा रहे दर्शन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से आए श्रद्धालु अंकित ने बताया कि वह पहली बार प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. उन्होंने कहा, सिर्फ 30 मिनट में दर्शन हो गए. भीड़ तो बहुत है, लेकिन क्राउड मैनेजमेंट शानदार है. मथुरा में गलियां पतली होने के कारण दर्शन में असुविधा होती है, लेकिन यहां सब कुछ खुला और व्यवस्थित है.

मंदिर की व्यवस्था बहुत अच्छी
वहीं श्रद्धालु शालिनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन अत्यंत दिव्य रहे. उन्होंने कहा, भीड़ होने के बावजूद भी हमने 30 मिनट में दर्शन कर लिए. कहीं भी धक्का-मुक्की नहीं हुई और व्यवस्था बहुत अच्छी है. श्रद्धालुओं का कहना है कि राम मंदिर में दर्शन के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बनाए गए मार्ग, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और स्वयंसेवकों की मदद से दर्शन प्रक्रिया सरल बनी हुई है. यानी कि ये कहा जाए, तो अयोध्या का राम मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बन रहा है, बल्कि अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण देशभर के श्रद्धालुओं के लिए एक सकारात्मक उदाहरण भी पेश कर रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों