अलादीन के जिन्न जैसा है ये ऐप, बस एक क्लिक में कर देता नगर निगम से जुड़ी सारी समस्याओं का समाधान..जानिए इसके फायदे और कैसे करें इंस्टॉल

0
अलादीन के जिन्न जैसा है ये ऐप, बस एक क्लिक में कर देता नगर निगम से जुड़ी सारी समस्याओं का समाधान..जानिए इसके फायदे और कैसे करें इंस्टॉल


मेरठ: मेरठ नगर निगम से ताल्लुक रखने वाले शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है. अगर उनके क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई समस्या है और उसके लिए वे बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी समाधान नहीं हो पा रहा है, तो अब ऐसे शहर वासियों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वह सभी एक क्लिक के माध्यम से भी अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर पाएंगे. यह जानकारी लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए मेरठ नगर निगम नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने दी.

कैसे मिलेगा समस्याओं से छुटकारा 

मेरठ नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि आधुनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित लोकहित ऐप नगर निगम द्वारा लांच किया गया है, जिसका उपयोग जनहित में किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से शहरवासी टूटी हुई सड़क, गंदे पेयजल की समस्या, लाइटों का ना जलना, गली में कूड़े की समस्याओं का समाधान ना होना, हाउस टैक्स में गड़बड़ी या अन्य किसी प्रकार की कोई भी समस्या होगी, तो उसकी फोटो अपलोड कर समस्या के बारे में अब बता सकते हैं. ऐसे सभी लोगों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा.

कैसे करें इंस्टॉल

उन्होंने बताया कि इस ऐप को प्ले स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है. उसके बाद जिस क्षेत्र में भी आपको कोई भी समस्या है, तो वहां का फोटो खींचकर आप ऐप पर जाकर जिओ लोकेशन के साथ अपने वार्ड का नाम व संबंधित समस्या का विवरण अपलोड कर सकते हैं, ताकि वहां की लोकेशन संबंधित अधिकारियों तक पहुंच जाए. उन्होंने बताया कि ऐप का उपयोग करते समय शहरवासियों को किसी भी प्रकार का कोई चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है.

हर शिकायत की जाएगी मॉनिटरिंग 

उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से जो भी शिकायत दर्ज की जाएगी. उन सभी की मॉनिटरिंग उनके द्वारा भी की जाएगी. साथ ही समस्या के अनुसार उसकी समय सारणी भी निर्धारित कर दी जाएगी. इसके बाद संबंधित अधिकारी को उस समस्या का समाधान समय पर क्यों नहीं हो रहा है. उसके बारे में संबंधित शिकायतकर्ता को जानकारी भी देनी होगी. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि अगर इसके बावजूद भी काम नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई के लिए आगे लिखा जाएगा जिससे कि शहर वासियों की समस्याओं का समाधान हो और शहर स्वच्छ बना सके.

बताते चलें कि अब तक 100 से अधिक लोग इस ऐप को इंस्टॉल कर चुके हैं. लगातार अपनी शिकायतें भेज रहे हैं. ऐसे में अगर सही तरीके से इस ऐप के माध्यम से जनता की समस्या का समाधान होता है, तो निश्चित यह जनता के लिए वरदान साबित होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों