अलीगढ़ में बनेगा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर, बुजुर्गों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं
Last Updated:
Aligarh News in hindi today: बुजुर्गों की सुविधा के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जाते हैं. अब तक अलीगढ़ मे कोई ऐसा स्थान नहीं था…..
यूपी के अलीगढ़ शहर में बनेगा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर
अलीगढ़: बुजुर्गों के लिए अलीगढ़ में जल्द ही सीनियर सिटीजन केयर सेंटर बनने जा रहा है. बुजुर्गों के आराम और सुविधा के लिए अलीगढ़ नगर निगम की ओर से बनाया जाएगा. सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में बुजुर्गों के बैठने, आराम करने, नाश्ता, मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य जैसी अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.अब तक अलीगढ़ मे कोई ऐसा स्थान नहीं था. जहाँ सीनियर सिटीजन को बैठने से लेकर उनकी सुवधाओं का रखा जाता हो.
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर अलीगढ़ नगर निगम शहर में सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण कराने की तैयारी में है. जिसमें सीनियर सिटीजन को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी. अलीगढ़ नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी एहसान रब ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश के बाद नगर निगम ने सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण कराने की जुगत में लग गया है.जिसमे सीनयर सिटीजन को बहुत सी सुवधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी एहसान रब ने कहा कि पूरे प्रदेश में अलीगढ़ सहित 17 नगर निगमों में निर्माण की तैयारी की जा रही है. अलीगढ़ में भी इसके लिए जमीन की तलाश भी पूरी हो चुकी है.और इसका टेंडर निकाल दिया गया है.जल्द ही इस केयर सेंटर का निर्माण कराया जाएगा. जिसमें बुजुर्गों के लिए बैठने से लेकर आराम करने, नाश्ता करने,और मनोरंजन के साथ – साथ उपचार जैसी कई सुविधाएं दी जाएंगी. करीब 25 लाख रुपए का खर्चे का अनुमान है, जिससे इसको तैयार किया जाएगा. सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में सारी सुविधाएं फ्री होंगी. जिसमें स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी.
अलीगढ़ के सीनियर सिटीजन ज्ञाननेद्र मिश्रा का कहना है कि नगर निगम द्वारा इस तरह की पहल सरहानीय है. इससे अलीगढ़ के सीनियर सिटीजन को बहुत लाभ होगा. और घर के बाहर भी सीनियर सिटीजन सेफ महसूस कर सकेंगे. क्यों कि घर मे रह कर उनको खुली हवा का एहसास कम हो पाता है. इससे मेरी तरह काफ़ी सीनयर सिटीजन खुश हैँ. और सरकार व अलीगढ़ नगर निगम का धन्यवाद करते हैँ जो इन्होने ये कदम उठाया.