अल्ट्रासाउंड में दिखे जुड़वा बच्चे, जन्मी सिर्फ एक बच्ची, घरवाले बोले- दूसरा वाला कहां है?

0
अल्ट्रासाउंड में दिखे जुड़वा बच्चे, जन्मी सिर्फ एक बच्ची, घरवाले बोले- दूसरा वाला कहां है?


Last Updated:

जानकारी के मुताबिक गजनेरा के रहने वाले सुरेश बाबू की पत्नी राजेश्वरी देवी ने करीब तीन महीने पहले एक निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि उनके पेट में दो बच्चे हैं. फिर कुछ महीने बाद उन्होंने महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया, तब भी दो बच्चों की पुष्टि हुई थी.

बरेली में जुड़वा बच्चों को लेकर अस्पताल में विवाद. (सांकेतिक तस्वीर)

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां की रहने वाली राजेश्वरी नाम की महिला गर्भवती थी. इस दौरान उसने दो अलग-अलग जगहों पर अल्ट्रासांउड कराया था. दोनों ही रिपोर्ट में जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई थी. लेकिन जब प्रसव हुआ तो केवल एक ही बच्ची जन्मी. इसके बाद परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जांच की मांग की है.

दो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जुड़वा बच्चे की थी पुष्टि
पूरा मामला भुता थाना क्षेत्र के गजनेरा गांव का है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गजनेरा के रहने वाले सुरेश बाबू की पत्नी राजेश्वरी देवी ने करीब तीन महीने पहले एक निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि उनके पेट में दो बच्चे हैं. फिर कुछ महीने बाद उन्होंने महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया, तब भी दो बच्चों की पुष्टि हुई थी. बीते 8 दिसंबर को राजेश्वरी को लेबर पेन होने लगा. फिर उसे आनन-फानन में महिला अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल वाले अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बताने लगे गलत
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डिलीवरी हुआ और परिवार को नर्स ने बताया कि एक बेटी हुई है. यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए. क्योंकि अल्ट्रासाउंड में दो बच्चों की पुष्टि थी. घरवालों ने जब पूछा कि दूसरा बच्चा कहा है तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. अस्पताल के लोगों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड में कोई टेक्नीकल गलती हो सकती है.

पीड़िता के पति ने डॉक्टरों से भी की बात
वहीं राजेश्वरी के पति ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि उन्हें शुरू में लगा कि शायद अल्ट्रासाउंड में गलती हो गई. लेकिन जब उन्होंने निजी सेंटर और दूसरे डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर रिपोर्ट में दो फिटेस दिख रहा है तो प्रसव में भी दो बच्चे होने चाहिए. वहीं इस पूरे मामले को लेकर महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि प्रसूता के पति ने उन्हें दोनों अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाई है. रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर जुड़वा होने की पुष्टि है. लेकिन केस शीट में केवल एक बच्ची के जन्म का जिक्र है.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

अल्ट्रासाउंड में जुड़वा बच्चे, जन्मी एक बच्ची, घरवाले बोले- दूसरा वाला कहां है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *