आंत का माइक्रोबायोम कैसे बढ़ाता है कैंसर का खतरा, गोरखपुर टीम ने किया खुलासा, जानें रहस्‍य

0
आंत का माइक्रोबायोम कैसे बढ़ाता है कैंसर का खतरा, गोरखपुर टीम ने किया खुलासा, जानें रहस्‍य


Last Updated:

gorakhpur latest news : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की एक महत्वपूर्ण रिसर्च अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई है. डॉ. अनुराग कुमार गौतम और उनकी टीम का लिवर कैंसर पर किया गया अध्ययन “लिवर रिसर्च जर्नल” के नवंबर 2025 अंक में प्रकाशित हुआ है. यह शोध लिवर कैंसर से जुड़े मेटाबॉलिक बदलावों,

गोरखपुर: DDUG दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की एक महत्वपूर्ण रिसर्च अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करा चुकी है. विश्वविद्यालय के डॉ. अनुराग कुमार गौतम और उनकी टीम द्वारा किए गए इस शोध को विश्व प्रसिद्ध एल्सेवियर पब्लिकेशन के लिवर रिसर्च जर्नल के नवंबर 2025 अंक में प्रकाशित किया गया है. यह अध्ययन लिवर कैंसर के पीछे छिपे मेटाबॉलिक बदलावों और उससे जुड़ी बारीकियों को उजागर करता है, जो भविष्य में इसकी प्रारंभिक पहचान और टारगेटेड इलाज के नए रास्ते खोल सकता है.
दुनिया में तेजी से बढ़ रहा लिवर कैंसर
लिवर कैंसर दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी एक प्रमुख वजह बदलती जीवनशैली, खराब खानपान और हेपेटाइटिस जैसे संक्रमण हैं. शोध में बताया गया है कि लिवर सिरोसिस, फाइब्रोसिस और प्रोटीन व लिपिड मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी कैंसर के विकास में मुख्य भूमिका निभाती है. इन मेटाबॉलिक परिवर्तनों को कैंसर की पहचान के लिए बायोमार्कर के रूप में इस्तेमाल करने की भी संभावना जताई गई है. शोध टीम ने लिवर कैंसर से जुड़े प्रमुख मेटाबॉलिट्स का गहन विश्लेषण किया. निष्कर्षों में सामने आया कि प्रोटीन, लिपिड और आंत के माइक्रोबायोम में होने वाले बदलाव हेपेटोसेल्यूलर कार्सिनोमा (HCC) के निर्माण और उसके फैलाव में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं. खास तौर पर आंत में माइक्रोबायोम में होने वाली गड़बड़ी (डिसबायोसिस) सूजन बढ़ाती है, जिससे क्रॉनिक लिवर रोग और आगे कैंसर की आशंका मजबूत हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

आंत का माइक्रोबायोम कैसे बढ़ाता है कैंसर का खतरा, गोरखपुर टीम ने किया खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *