आंधी, बारिश, ओलावृष्टि….यूपी के 40 शहरों में बरसेगी आसमानी आफत, ऑरेंज अलर्ट

0
आंधी, बारिश, ओलावृष्टि….यूपी के 40 शहरों में बरसेगी आसमानी आफत, ऑरेंज अलर्ट


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम अब पूरी तरह बदल चुका है. बीते 24 घण्टे में प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की आवाज सुनाई दी. इस बीच वाराणसी से लेकर आगरा तक काले बदरा भी जमकर बरसे. शनिवार (4 अप्रैल) को भी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी  किया है. इस दौरान कई जिलों में अधिकतम तापमान में कमी भी देखने को मिलेगी.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. वहीं 5 अप्रैल को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बदला-बदला रूख दिखाई देगा. 6 अप्रैल को प्रदेश के दोनों ही संभाग में मौसम सामान्य होगा. हालांकि, 7 अप्रैल से फिर प्रदेश में काले बादल छाएं रहेंगे. इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है.

इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार,शनिवार को अयोध्या,अमेठी,औरया, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, चित्रकुट, इटावा, मैनपुरी, फरुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कौशाम्बी, लखीमपुर  खीरी, ललितपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव और आसपास के इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर चलेगा.

लखनऊ में भी बरसेंगे बदरा

शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आसमान काले बादलों की परेड दिखेगी. इस दौरान मध्यम से हल्की बारिश के साथ यहां ओलावृष्टि की भी संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है आज यहां न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 48 घण्टे में प्रदेश के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आएगी. उसके बाद इसमें थोड़ा उछाल देखने को मिलेगा. बताते चलें कि 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *