आईआईटी कानपुर में टेक कृति-26 का धमाल, AI से लेकर एयर फोर्स तक, ये रहा खास

0
आईआईटी कानपुर में टेक कृति-26 का धमाल, AI से लेकर एयर फोर्स तक, ये रहा खास


Last Updated:

आईआईटी कानपुर में इन दोनों एशिया का सबसे बड़ा टेक्निकल फेस्ट टेक कृति का आयोजन हो रहा है, जिसमें देशभर से एक्सपर्ट और छात्र शामिल हुए हैं. तीसरे दिन सबसे खास ऑपरेशन सिंदूर को लेकर छात्रों को जानकारी मिली. इसके साथ ही रेसिंग कारों का एक अलग रोमांच भी देखने को मिला.

आईआईटी कानपुर में आयोजित टेककृति 26 के तीसरे दिन पूरे कैंपस में नई ऊर्जा उत्सव दिखाई दिया. आपको बता दें कि सुबह से लेकर देर रात तक कार्यक्रमों की ऐसी श्रृंखला चली, जिसमें साइंस टेक्नोलॉजी कंपटीशन और एंटरटेनमेंट का शानदार मेल दिखाई दिया. छात्रों से लेकर विशेषज्ञ हर किसी के लिए यहां पर खास कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. तकनीक और इनोवेशन पर कई एक्सपर्ट आए थे, जिन्होंने छात्रों को अपने एक्सपीरियंस बताए.

आईआईटी कानपुर

आईआईटी कानपुर के इस कार्यक्रम में सबसे पहले वूमेन पैनल की शुरुआत हुई, जिसमें महिलाओं और युवा उद्यमियों को बताया गया कि किस प्रकार से वह नए उद्योग लगा सकती हैं, नई तकनीकियों पर काम कर सकती हैं. अलग-अलग क्षेत्र से आए विशेषज्ञों ने अपनी बातें बताई और इस टाइम और बिजनेस की दुनिया में महिलाएं किस प्रकार अपनी पहचान बना रही हैं, इसके बारे में बताया गया. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी खास चर्चा का आयोजन किया गया, क्योंकि आज इस तकनीक का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है.

आईआईटी कानपुर

आपको बता दें कि आईआईटी कानपुर में होने वाला यह कार्यक्रम एशिया का सबसे बड़ा टेक्निकल इवेंट के रूप में जाना जाता है. इसमें तीसरे दिन सबसे खास कार्यक्रमों की बात की जाए, तो इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खास प्रोग्राम आयोजित किया गया था, जिसमें आईआईटी कानपुर की ओर से कई एक्सपर्ट बुलाए गए थे. इसमें कई विदेश से आए एक्सपर्ट भी शामिल थे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस प्रकार से दुनिया में बदलाव लाने वाला है, इस पर भी चर्चा की गई. इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ एक निर्देश मानने वाला सिस्टम नहीं, बल्कि खुद निर्णय लेने और समस्याओं को हल करने वाले एजेंट बन जाएगा, यह बात भी इसमें सामने आई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आईआईटी कानपुर

आईआईटी कानपुर के इस टेक्निकल फेस्टिवल में एयर मार्शल बालाकृष्णन भी पहुंचे, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कई अहम बातें साझा की. उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय वायु सेवा हर मिशन को सटीक योजना और मजबूत नेतृत्व के साथ पूरा करती है. उन्होंने असली घटनाओं के जरिए यह समझाया कि निर्णय लेने की क्षमता टीमवर्क और शहर कितना जरूरी होता है, उनकी ऑपरेशन सिंदूर की कहानी सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर उनके सवाल पूछे, जिनका एयर मार्शल ने जवाब दिया.

आईआईटी कानपुर

इसके साथ ही कई खास कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें aws हैकाथन, iarc, स्ट्रेटजी स्प्रिंट और पिच प्रीमियम जैसे आयोजनों में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसके साथ ही यहां पर टीमवर्क क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स की भी परीक्षा हुई. हर टीम अपने आइडिया को बेहतर साबित करने में काम करती हुई नजर आई.

आईआईटी कानपुर

इस प्रोग्राम का जो सबसे खास चीज थी, वह थी टीजीपी. यह एक आरसी कार प्रतियोगिता थी, जिसमें टीमों ने खुद से डिजाइन की गई. ic इंजन आधारित कारों को कठिन ट्रैकों पर दौड़ आया. हर मोड़ पर चुनौती थी और टीम अपने इंजीनियरिंग स्किल का पूरा दम दिखा रही थी. दर्शकों के लिए यह किसी रेसिंग से कम नहीं था. तेज रफ्तार शानदार कंट्रोल और अनोखे डिजाइन ने इस प्रतियोगिता को बेहद खास बना दिया.

कानपुर

जहां दिनभर खास प्रोग्राम आयोजित किए गए, प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, टॉक शो आयोजित किए गए, तो वहीं शाम होते-होते एक अलग माहौल आईआईटी कानपुर में देखने को मिला, जहां पर रॉक नाइट ने छात्रों को जमकर नचाया. ओमकार बैंड ने अपनी दमदार प्रस्तुति से प्रो नाइट ग्राउंड को झूमने पर मजबूर कर दिया. गानों की धुन और लाइट्स के बीच दर्शन पूरी तरह संगीत में डूबे हुए नजर आए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *