आगरा में किराए पर चाहिए सस्ता घर, तो यहां हैं उपलब्ध, 2 बीएचके से लेकर 3 बीएचके तक, शानदार हैं सुविधाएं

0
आगरा में किराए पर चाहिए सस्ता घर, तो यहां हैं उपलब्ध, 2 बीएचके से लेकर 3 बीएचके तक, शानदार हैं सुविधाएं


Last Updated:

Agra News: आगरा में आपको रहने के लिए किराए पर सस्ता घर चाहिए तो शहर के सिकंदरा स्थित नारायण विहार कॉलोनी आपको मकान मिल जाएंगे. यहां 2 बीएचके से लेकर 3 बीएचके तक के घर उपलब्ध हैं. जिनके कम बजट में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में किराये के लिए कई घर उपलब्ध हैं. जो लोगों के बजट में फिट होते हैं. दूर दराज से लोग आगरा में नौकरी, पढ़ाई आदि के लिए आते हैं. ऐसे में उन्हें किराये के लिए सुरक्षित मकान की जरूरत होती है. ऐसा ही एक घर आगरा के सिकंदरा स्थित नारायण विहार कॉलोनी में उयलब्ध है. यहां के ओनर नरेन्द्र दीक्षित ने बताया कि उनके पास दो मकान किराये के लिए हैं. पहला 2 BHK है, जिसमें सारी सुविधाएं मौजूद हैं. दूसरा मकान 3 BHK है. इस मकान में भी सारी सुविधा दी जा रही हैं. उन्होंने बताया कि 7000 रूपये में यह मकान किराये पर मिल जायेगा.

2 BHK उपलब्ध है किराये के लिए

नारायण विहार सिकंदरा के निवासी नरेन्द्र दीक्षित ने बताया कि 2 BHK मकान किराये के लिए उपलब्ध है. इस मकान में पानी के लिए समरसेबल  लगा हुआ है, जिससे 24 घंटे मीठे पानी की सुविधा है. बिजली प्राइवेट है, जो 24 घंटे आती है. गेट बंद कॉलोनी है, जिसमें 24 घंटे गार्ड रहता है. उन्होंने बताया कि 7 हजार रुपए में यह मकान किराये पर दिया जा रहा है. सुरक्षित कॉलोनी में इससे सस्ता मकान नहीं मिलेगा.

3 BHK मकान भी है उपलब्ध…

नारायण विहार में 3 BHK मकान भी उपलब्ध है. यह कॉलोनी सिकंदरा के कारगिल पेट्रोल पम्प  के पास नारायण विहार कॉलोनी चौहान हाउस के पास है. नरेन्द्र दीक्षित ने बताया कि इस 3 BHK मकान में भी सारी सुविधाएं हैं. यहां भी मीठा पानी, बिजली आदि सभी 24 घंटे उपलब्ध है. यह मकान 8 हजार  रुपए महीने किराये पर उपलब्ध है. नरेन्द्र दीक्षित ने बताया कि दोनों ही पोरसन फैमली के लिए बेस्ट है. यहां उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने बताया कि गाड़ी आदि खड़ी करने की भी यहाँ पुरी जगह है. कॉलोनी में दो गेट लगे हुए है जिससे सुरक्षा की कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने बताया की कॉलोनी से बाहर निकलते ही ऑटो आदि की सुविधा है. पास में ही कई स्कूल, कॉलेज और अस्पताल भी है. कॉलोनी में बना आधुनिक पार्क बच्चों के लिए खेलने के लिए अच्छी जगह है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

आगरा में किराए पर चाहिए सस्ता घर, तो यहां हैं उपलब्ध, शानदार हैं सुविधाएं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *