आगरा में ट्रांसपोर्टर की मौत में केस दर्ज, बिजनौर में रिश्वतखोर अधिकारी अरेस्ट

0
आगरा में ट्रांसपोर्टर की मौत में केस दर्ज, बिजनौर में रिश्वतखोर अधिकारी अरेस्ट


Last Updated:

UP Top News: उत्तर प्रदेश की हर बड़ी और जरूरी खबर जानने के लिए जुड़े रहिए इस लाइव अपडेट के साथ. यहां आपको राजनीति, अपराध, प्रशासन, साथ ही साथ कहां बड़ी सड़क दुर्घटना हुई और समाज से जुड़ी हर अहम जानकारी एक ही जगह, लगातार और सबसे पहले मिलेगी.

Zoom

यूपी न्यूज लाइव अपडेट.

UP News Hindi LIVE: सूबे में क्या हो रहा है, किस मुद्दे पर क्या हलचल है और कहां क्या बड़ा अपडेट आया? सब कुछ आपको यहां मिलेगा. नेताओं के बयान हों, पुलिस की कार्रवाई या आम लोगों से जुड़ी खबरें, हर अपडेट हम आपको आसान और तेज़ तरीके से पहुंचाते रहेंगे. जुड़े रहिए और रहिए हर खबर से अपडेट.

आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत पर केस दर्ज, साजिशन हत्या का शक
आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत के मामले में पुलिस ने 4 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है. मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जबकि परिजनों ने 5 लोगों पर साजिश के तहत हत्या का शक जताया है. इनमें जीएसटी विभाग के दो अधिकारी, नगर निगम का एक अधिकारी और दो अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस अब हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है और नामजद लोगों से पूछताछ की तैयारी में है.

बिजनौर में जिला पंचायत राज अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
बिजनौर में विजिलेंस बरेली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि उन्होंने पंचायत सचिव शुभम मलिक से काम के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी. मामला बिजनौर के विकास भवन का बताया जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *