आगरा में डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त, पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
आगरा में ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की हड़ताल समाप्त हो गई है. गुरुवार को एक डॉक्टर के साथ बदसलूकी के बाद करीब 2000 डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी थी, जिसके कारण सभी इमरजेंसी सेवाएं ठप पड़ गई थीं.डीसीपी सिटी सूर…और पढ़ें
डीपी सिटी सूरज राय और आईएमए के सदस्य
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की हड़ताल समाप्त हो गई है. गुरुवार को एक डॉक्टर के साथ बदसलूकी के बाद करीब 2000 डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी थी, जिसके कारण सभी इमरजेंसी सेवाएं ठप पड़ गई थीं.डीसीपी सिटी सूरज राय के हस्तक्षेप से बनी सहमतिडीसीपी सिटी सूरज राय के हस्तक्षेप से डॉक्टरों और प्रशासन के बीच सहमति बनी.IMA भवन में ढाई घंटे की बैठक चली, जिसमें फैसला हुआ कि डॉक्टर से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी. इसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
महिला लिखित में मांगेगी माफी
जिस महिला पर डॉक्टर से अभद्रता करने का आरोप था, वह डीसीपी सिटी ऑफिस में लिखित माफीनामा देने को तैयार हो गई है. इसके बाद IMA ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया.पुलिस-डॉक्टर के समन्वय के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुपभविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए IMA और पुलिस का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा. इसमें पुलिस के उच्च अधिकारियों को किसी भी घटना की तुरंत सूचना दी जाएगी.
क्या था पूरा मामला?
गुरुवार को डॉक्टर अविनाश अपनी कार से सिकंदरा चौराहे की ओर जा रहे थे. कारगिल तिराहे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक महिला सवार थी. यह महिला थाना सिकंदरा के पूर्व निरीक्षक अजय कौशल की पत्नी हैं, जो पेशे से शिक्षिका हैं.घटना के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके कारण डॉक्टरों ने हड़ताल की थी.अब महिला के लिखित में माफी मांगने और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है. बता दें शुक्रवार को एसीपी आदित्य कुमार की रिपोर्ट के बाद दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था .साथ ही डॉक्टर की निशान देही पर दो अन्य ट्रैफिक कर्मियों को भी चिन्हित किया गया है.
Agra,Uttar Pradesh
February 01, 2025, 23:54 IST