आजमगढ़ में ग्रामीणों का इंतजार होगा खत्म, सरकार की इस योजना से हजारों घरों…

0
आजमगढ़ में ग्रामीणों का इंतजार होगा खत्म, सरकार की इस योजना से हजारों घरों…


Agency:Local18

Last Updated:

आजमगढ़ में ‘अमृत 2’ योजना के तहत 80 करोड़ की लागत से 2025-26 तक 20 हजार घरों को पाइपलाइन से साफ पानी मिलेगा. 2000 केएल टंकी और 18 नए नलकूप बनेंगे.

X

जल निगम आजमगढ़

हाइलाइट्स

  • आजमगढ़ में ‘अमृत 2’ योजना से 20 हजार घरों को साफ पानी मिलेगा.
  • 2025-26 तक 80 करोड़ की लागत से पाइपलाइन से पानी पहुंचेगा.
  • योजना के तहत 2000 केएल टंकी और 18 नए नलकूप बनेंगे.

आजमगढ़: अब शहर के लोगों को भी घर-घर साफ पानी मिलेगा. सरकार की ‘जल जीवन मिशन’ योजना के तहत पहले गांवों में साफ पानी पहुंचाया जा रहा था. अब इसी योजना को शहरों में ‘अमृत 2’ के नाम से शुरू किया जा रहा है. इसके लिए आजमगढ़ नगर पालिका को 80 करोड़ रुपए मिलेंगे. इससे शहर के सभी 25 वार्डों के घरों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचेगा.

दो हजार केएलड ओवरहेड टैंक का होगा निर्माण
इसके लिए जगह-जगह पानी की टंकियां और नलकूप लगेंगे. 2025-26 तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है. योजना के तहत 2000 किलोलीटर पानी की टंकी और 18 नए नलकूप बनाए जाएंगे.

20 हजार से अधिक घरों को मिलेगा लाभ
इससे शहर के 20 हजार से ज़्यादा घरों को फायदा होगा. आजमगढ़ जल निगम के अधिकारी शैलेश कुमार यादव ने बताया कि पानी की टंकी के लिए पुराने जेल के पास ज़मीन देखी गई है. 18 में से 11 जगहों पर नलकूप के लिए भी जगह मिल गई है. योजना का पूरा खाका सरकार को भेज दिया गया है और मंज़ूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा.

homeuttar-pradesh

आजमगढ़ में ग्रामीणों का इंतजार होगा खत्म, सरकार की इस योजना से हजारों घरों…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *