आजम खान और अब्दुल्ला को जेल में हुआ क्या? जो घंटों इंतजार कराने के बाद भी नहीं मिल रहे परिवार से
Last Updated:
Azam Khan News: रामपुर जिला जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला से मिलने परिवार दूसरी बार पहुंचा. मगर, इस बार भी मुलाकात नहीं हो सकी. परिवार ने करीब एक घंटे तक इंतजार भी किया, लेकिन अब्दुल्ला ने मिलने से इनकार कर दिया.
रामपुर: रामपुर जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बुधवार यानी 3 दिसंबर को जब परिवार आजम और अब्दुल्ला से मिलने जिला जेल पहुंचा तो दोनों ही मुलाकात नहीं की. हालांकि आजम ने परिवार से मिलने से क्यों मना कर दिया इसकी वजह से सामने नहीं आई.
पत्नी तंजीम फातिमा, बड़े बेटे अदीब और निखहत अखलाक निर्धारित समय पर जेल पहुंच गए थे. तीनों करीब एक घंटे तक मुलाकात की पर्ची लेकर इंतजार करते रहे. जब भाई और पिता नहीं मिलने आए तो तीनों ने वजह पूछी. जेल अधिकारियों ने बताया कि आजम और अब्दुल्ला ही मुलाकात नहीं करना चाहते हैं. बाहर आते समय तंजीम फातिमा ने बताया कि न तो अब्दुल्ला ने और न ही आजम खान ने उनसे मिलने की हामी भरी. वजह के बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
गौरतलब है, यह पहली बार नहीं है जब परिवार अपने मिलने में असफल रहा है. इससे पहले भी मुलाकात नहीं हो पाई थी. परिवार को उम्मीद थी कि इस बार मुलाकात संभव होगी, लेकिन फिर भी बात नहीं बन सकी. आजम खान और अब्दुल्लाह कई मामलों में न्यायिक हिरासत में बंद हैं और कानूनी कार्रवाई फिलहाल जारी है. परिवार का कहना है कि वे लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द दोनों से मुलाकात हो सके.
हालांकि, जेल जाने से पहले आजम ने कहा था कि कोर्ट ने उन्हें दोषी माना है. वे फैसले का सम्मान करते हैं. वहीं उनके जेल में पहुंचने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अन्याय करने वालों का अंत अच्छा नहीं होता और वक्त सब देख रहा है.