आज का मेष राशिफल : मिलेंगे नए ऑर्डर, दूर होगी समस्या, भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये वाली दाल
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 20 November 2025 : अगले पल क्या होगा, अगर इसका पता पहले ही चल जाए तो हर कोई फूंक-फूंककर कदम उठाने लगेगा. राशिफल यही काम करता है. इसकी मदद से अगले 24 घंटे में क्या होगा, उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग अपने दिन की शुरुआत राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. आइये मेष वालों का दैनिक राशिफल जानते हैं.
Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ रहेगा. आज पूरे दिन आप मन लगाकर काम करते हुए नजर आएंगे. व्यवसाय में भी वृद्धि होगी, जहां नए ग्राहक भी मिल सकते हैं. आज आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आपको धन लाभ भी होगा. कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अधिकारियों से आपको सराहना मिलेगा. रिश्तों के लिए आज का दिन अनुकूल है. अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है. ऐसे में सोच समझकर ही कहीं पर पैसे को इन्वेस्ट करें. आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
प्रमोशन के योग
कैसा रहेगा मूड
आज पूरे दिन मूड रोमांटिक रहेगा. अविवाहित पुरुषों का किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. अपने जीवनसाथी से दिल की बात कह सकते हैं. रिश्तों में पुराने विवाद खत्म हो जाएंगे. आज भाई और बहन के बीच संबंधों में मजबूती आएगी. एक-दूसरे का भरपूर साथ देंगे, जिससे बिगड़ते काम बन जायेंगे. आज स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. काम बेहतर होने की वजह से उत्साह भी बना रहेगा. मानसिक दबाव भी कम होगा. ऊर्जा और योग पर ध्यान दें. इससे फुर्ती बनी रहेगी और समस्याओं का अंत होगा.
लाल और मेहंदी रंग शुभ
अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 3 है और भाग्यांक 9 होगा. लाल और मेहंदी रंग शुभ होगा. आज भगवान विष्णु को पीली मूंग की दाल चढ़ाएं और ओम नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें. यह आपके लिए शुभ फलकारी होगा. इससे समस्याएं दूर होंगी. आज किसी गरीब को भोजन कराएं. इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और परिवार में संपन्नता आएगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें