आज का वृषभ राशिफल : शानदार रहेगा दिन, यहां पैसा लगाना सबसे सेफ, ये उपाय बनाएगा बिगड़े काम
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 20 November 2025 : आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और गुरुवार का दिन है. विशाखा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे. लोकल 18 से बातचीत में काशी के ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा.
कम समय में टारगेट पूरा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज बिजनेस से जुड़े किसी छोटे-बड़े फैसले से पहले सोच विचार जरूर करें. जरूरत हो तो ऐसे महत्त्वपूर्ण फैसले से पहले बड़ों की सलाह भी जरूर लें. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपको ऑफिस में मेहनत कम करना होगा. कम मेहनत में ही आप अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतरीन होगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सरकारी स्कीम में पैसा निवेश करें. इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा.
यहां आएगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ क़्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप दोनों का रिश्ता सामान्य रहने वाला है. आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हल्दी और केशर का तिलक लगाएं. इससे आपके कुंडली का गुरु ग्रह मजबूत होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें