आज जन्मे बच्चों पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का पड़ेगा असर, जानें कैसा रहेगा स्वभाव?
Last Updated:
Numerology: एक साल में 12 महीने होते हैं. हर महीने में अलग-अलग दिन होते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म की तारीख से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, शारीरिक बनावट, शिक्षा और आर्थिक स्थिति के बारे में पता कर सकते हैं.आइए जानते हैं कि 12 मार्च को जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं.
अयोध्या: सनातन परंपरा में जन्म के समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को विशेष महत्व दिया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी दिन जन्म लेने वाले बच्चे के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य पर उस समय की ग्रह स्थिति का गहरा प्रभाव होता है. इसी कारण पंचांग में तिथि, नक्षत्र, योग और करण की स्थिति को ध्यान में रखकर ज्योतिषीय विश्लेषण किया जाता है. आज 12 मार्च है. आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? आज के दिन नामकरण किस अक्षर से करना शुभ रहेगा… चलिए जानते हैं.
बच्चों के ग्रह-नक्षत्र कैसे रहते हैं?
सीताराम दास ने बताया कि 12 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी विशेष माना जा रहा है. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों की ग्रह-नक्षत्र स्थिति काफी प्रभावशाली रहेगी. पंचांग के अनुसार, इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रभावी रहेगा, जो धनु राशि में स्थित माना जाता है. इसके साथ ही चंद्रमा भी वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा, जो ज्योतिषीय रूप से शुभ परिवर्तन है. चंद्रमा की राशि बदलने से व्यक्ति के मन, स्वभाव और व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डलता है. ऐसे में इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों के स्वभाव में आत्मविश्वास, उत्साह और आगे बढ़ने की प्रबल इच्छा देखने को मिल सकती है.
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों को सामान्यतः साहसी, परिश्रमी और लक्ष्य के प्रति समर्पित माना जाता है. ऐसे बच्चे कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं. इनकी नेतृत्व क्षमता भी काफी मजबूत मानी जाती है, जिसके कारण ये भविष्य में प्रशासन, प्रबंधन, राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में अच्छा नाम कमा सकते हैं.
यह भी है खास
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे स्पष्ट विचारों वाले और आत्मसम्मान को महत्व देने वाले होते हैं. यह अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रहते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटते. वहीं, पंचांग के अनुसार, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों के नाम की शुरुआत कुछ विशेष अक्षरों से करना शुभ माना जाता है. इस नक्षत्र के लिए ‘भू’, ‘धा’, ‘फा’ और ‘ढा’ अक्षर से नाम रखना ज्योतिषीय दृष्टि से लाभकारी माना जाता है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें