आतंकी बेटी का राज खोलेगा उसका बाप! पाक की सादिया के मंसूबों को पूरा करने चली थी लखनऊ की शाहीन
Last Updated:
Shaheen Shahid मीडिया रिपोर्ट्स में खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शाहीन को इस मिशन की जिम्मेदारी सादिया अजहर ने सौंपी थी. सादिया अजहर जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर की बहन है और पाकिस्तान में महिला विंग की चीफ है. बता दें कि सादिया का पति यूसुफ अजहर वही आतंकी है, जो कंधार हाईजैक साजिश का मास्टरमाइंड था.
लखनऊः सुरक्षा एजेंसियों द्वारा फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन शहीद के घर यूपी एटीएस पहुंच चुकी है. उसके पिता से पूछताछ कर रही है. इस बीच बड़ी जानकारी यह सामने आई है कि शाहीन को भारत में जैश-ए-मोहम्मद का महिला विंग की जिम्मेदारी मिली थी. महिला विंग जमात-उल-मोमिनीन की कमान सौंपने का जिम्मा दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक शाहीन का काम भारत में महिलाओं की भर्ती ब्रेनवॉश और ऑपरेशन नेटवर्क तैयार करना था. यह नेटवर्क सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से बढ़ रहा था. एजेंसियों का कहना है कि शाहीन लगातार पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर्स के संपर्क में थी.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शाहीन को इस मिशन की जिम्मेदारी सादिया अजहर ने सौंपी थी. सादिया अजहर जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर की बहन है और पाकिस्तान में महिला विंग की चीफ है. बता दें कि सादिया का पति यूसुफ अजहर वही आतंकी है, जो कंधार हाईजैक साजिश का मास्टरमाइंड था. शाहीन को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है. अब शाहीन के डिजिटल नेटवर्क, सोशल मीडिया कनेक्शन और संभावित सहयोगियों को खंगाल रही है. शाहीन के पकड़े जाने के बाद यह स्पष्ट है कि जैश अब भारत में महिलाओं को आतंक का चेहरा बनाना चाहता है और इसके लिए साजिश रच रहा है.
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास सोमवार की शाम को ब्लास्ट हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. इस ब्लास्ट से ठीक पहले खुफिया एजेंसियों ने फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए थे. इन सबका तार जुड़ रहा है सहारनपुर के एक अस्पताल में काम कर रहे श्रीनगर के डॉक्टर की गिरफ्तारी से. जो कि जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाता हुआ सीसीटीवी में कैद हो गया था. बता दें कि गिरफ्तारियों और छापेमारी का दौर लगातार जारी है. जांच एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां देश के अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही है.
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें