आधार बनवाने के लिए काट रहे है शहर के चक्कर, तो यहां जानें नजदीकी सेंटर का पता

0
आधार बनवाने के लिए काट रहे है शहर के चक्कर, तो यहां जानें नजदीकी सेंटर का पता


Last Updated:

Bahraich latest News: अगर आप भी अपना आधार बनवाने को लेकर परेशान हैं, तो विशेष कर शनिवार और अपने नजदीकी उप डाकघर जाकर अपने आधार संबंधित कार्यों को करा सकते हैं.

बहराइच: आमजीवन में आधार का महत्व काफी बढ़ गया है अब आधार का उपयोग लगभग सभी कार्यो में होने लगा है जिसको लेकर लोग काफी परेशान भी होते हैं. कही किसी का मोबाइल नम्बर, तो कही नाम में संसोधन, डेट ऑफ बर्थ, लेकिन बहुत सारे लोगों को नजदीकी आधार सेंटर की जानकारी ना होने की वजह से शहर भाग जाते हैं, जिससे भीड़ का सामना तो करना ही पड़ता है साथ ही समय भी बर्बाद होता है. यहां जान लें अपना नजदीकी आधार सेंटर..

बहराइच में पोस्ट ऑफिस के कुल 13 आधार सेंटर!

वैसे तो बहराइच में आधार सेंटर कई हैं जो विभिन्न बैंकों में भी चलाए जा रहे हैं., लेकिन डाकघर की बात करें तो पूरे जनपद में लगभग 13 आधार सेंटर काम कर रहे हैं जिसमें से बहराइच शहर में मुख्य रूप से प्रधान डाकघर, फखरपुर क्षेत्र में उप डाकघर, कैसरगंज उप डाकघर, कल्पीपर उप डाकघर, बेडनापुर उप डाकघर,खैरीघाट उप डाकघर,मिहीपुरवा उप डाकघर, रुपईडीहा उप डाकघर,नानपारा उप डाकघर, रिसिया उप डाकघर, मटेरा उप डाकघर, पयागपुर उप डाकघर विशेश्वरगंज उप डाकघर इन स्थानों पर आधार सेंटर मौजूद है. जहां पर आप जाकर अपने आधार बनवा सकते हैं इसके अलावा आधार संबंधित कार्यों को कर सकते हैं.

शनिवार को विशेष आधार सेंटरों पर कार्य!

वैसे तो आधार सेवाएं हर एक दिन चालू रहती है, लेकिन शनिवार की बात करें तो शनिवार को विशेष रूप से एक्स्ट्रा टीम लगाकर सभी डाकघर में आधार संशोधन का काम तेजी से किया जा रहा है. अगर आप भी अपना आधार बनवाने को लेकर परेशान हैं, तो विशेष कर शनिवार और अपने नजदीकी उप डाकघर जाकर अपने आधार संबंधित कार्यों को करा सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप बहराइच शहर में हैं, तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रधान डाकघर जाकर आधार नामंकन या अपडेशन करा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

आधार बनवाने के लिए काट रहे है शहर के चक्कर, तो यहां जानें नजदीकी सेंटर का पता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *