आनन-फानन में पुलिस पहुंची श्मशान घाट, जलती चिता में से निकलवाई लड़की की बॉडी, आखिर ऐसा क्यों किया?
Last Updated:
Agra News: यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आगरा में एक चिता से पुलिस ने बॉडी को बाहर निकलवा लिया और फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवाया. आखिर पुलिस ने ऐसा क्यों किया, आइए जानते हैं.
आगरा
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने एक लड़की की लाश को जलती चिता से बाहर निकाल लिया और उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोप है कि मृतक लड़की पिछले 4 साल से दूसरे धर्म के लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. आज लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद लड़का अपने परिजन और ग्रामीणों के साथ मिलकर लड़की का अंतिम संस्कार कर रहा था, तभी अचानक से पुलिस श्मशान घाट पहुंची और जलती चिता में से लाश को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
4 साल पहले लड़के के साथ गई
मामला थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के जाजाऊ गांव का है. किरावली के रहने वाले निजाम की बेटी सना अजीत सिंह नाम के लड़के के साथ 4 साल पहले चली गई थी. तभी से सना की परिजनों से कोई बात है नहीं थी. अजीत एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. बुधवार की दोपहर को सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में सना की लाश को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया.
बॉडी का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी अचानक से सना के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सबसे पहले आग पर पानी डालकर बुझाया और फिर चिता में से सना की लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
पुलिस को देख अजीत और ग्रामीण जमकर हंगामा करने लगे. तभी पुलिस ने अजीत को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू करने के अपने साथ ले गई. सना के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या अजीत और उसके घर वालों ने की है. जब उनकी बेटी नाबालिग थी, तभी उसको अजीत बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था.
जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप
परिवार ने आरोप लगाया कि लड़के ने बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया था और फिर उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसके बाद अजीत ने उसकी हत्या की है. जबकि अजीत और उसके परिजनों ने बताया कि सना कई दिनों से बीमार थी. बीमार होने के चलते उसकी मौत हुई. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी. पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.