आपके भी आशियाने का सपना हो सकता है पूरा, यहां मात्र 8 लाख में मिल रहा है फ्लैट
Last Updated:
अगर आप भी अपने सपनों का आशियाना बनाना चाहते हैं. तो ऐसे सभी लोग मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में फ्लैट खरीद सकते हैं. जहां शासन द्वारा बेहद कम दरों पर फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उसमें भी विशेष छूट मिल रही है. मेरठ के संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा के अनुसार उत्तर प्रदेश के शासन के दिशा निर्देश अनुसार मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में बने फ्लैट की बिक्री के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है.
प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का आशियाना हो जिसके लिए वह विभिन्न प्रकार के प्रयास भी करते हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच अपना आशियाना बनाना लोगों के लिए चुनौती हो गया है. ऐसे में इस बीच सभी लोगों के लिए एक अच्छी खबर है.

अगर वह दिल्ली से महज डेढ़ घंटे दूर क्रांति धरा मेरठ में आवास खरीदना चाहते हैं, तो ऐसे सभी लोग आवास विकास परिषद द्वारा संचालित की जा रही जागृति विहार एक्सटेंशन फ्लैट योजना का लाभ उठा सकते हैं. जहां उन्हें मात्र ₹800000 से भी कम कीमत में 1 बीएचके का फ्लैट मिल जाएगा.

मेरठ के संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा के अनुसार उत्तर प्रदेश के शासन के दिशा निर्देश अनुसार मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में बने फ्लैट की बिक्री के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में जो भी लोग अपना फ्लैट खरीदने का मन बना रहे हैं. ऐसे सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत एफ- 32, एफ-57 एवं एफ -64 के साथ एफ-100 मीटर के फ्लैट भी बिक्री किए जाएंगे. इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस योजना की खासियत की बात की जाए तो इसमें फ्लैट खरीदने वाले लोगों को विशेष रूप से छूट भी प्रदान की जा रही है.

उन्होंने बताया कि इसमें अलग-अलग नियम निर्धारित किए गए. जिसमें की जो भी आवेदक फ्लैट खरीदते हैं. अगर वह 60 दिन के अंदर एक मुश्त फ्लैट की धनराशि जमा कर देते हैं. तो उन्हें 15% तक छूट प्रदान की जाएगी. इसी के साथ जो लोग 90 दिनों में जमा करेंगे. उन्हें 10% तक की छूट का भी प्रावधान इसमें उपलब्ध कराया जा रहा है. जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने आशियाने में रह सके.

उन्होंने बताया कि इन फ्लैट को खरीदने के लिए अबकी बार आवास विकास परिषद द्वारा किस्तों का प्रावधान किया गया है. ऐसे में जो भी अभी तक किस्तों के माध्यम से फ्लैट खरीदना चाहते हैं. वह सभी फ्लैट की कीमत का 50% पैसा जमा करते हुए कब्जा ले सकते हैं. उसके बाद शेष धनराशि पर उनकी किस्त शुरू कर दी जाएगी.

इसी कड़ी में शासन द्वारा सरकारी कर्मचारियों को यह सुविधा 25% पेमेंट्स जमा करने पर ही कब्जे के साथ किस्तों की शुरू कर दी जाएगी. इसकी अगर ब्याज दर की बात की जाए तो आवास विकास परिषद द्वारा 10% वार्षिक ब्याज दर लगाई जाएगी. हालांकि किस्तों के माध्यम से फ्लैट खरीदने वाले आवेदक को छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा. उन्होंने बताया कि जो भी आवेदक फ्लैट लेना चाहते हैं. ऑनलाइन बुकिंग करते समय 5% बुकिंग राशि कीमत के अनुसार आवेदन को जमा करानी होगी.

बताते चलें फ्लैट की कीमत 8 लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है, जिसमें की एफ- 32 की कीमत 8 लाख रुपए से शुरू हो जाएगी. वही एफ- 57, की 19 लाख एवं एफ-64 की 21 लाख के साथ एफ-100 की कीमत 40 लाख रुपए निर्धारित की गई है. 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस स्थान से मेरठ गंगा एक्सप्रेसवे लगभग 12 और नमो भारत स्टेशन 9 किलोमीटर की दूरी पर है, जिससे आने-जाने के लिए भी आने वाले समय में बेहतरीन सुविधा मिलेगी.