आम के फलक का कैसे करें बचाव जानिए एक्सपर्ट की राय
Last Updated:
कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार बताते हैं कि इस समय आम में फलक आना शुरू हो गया है. इस टाइम किसान भाइयों को अपने आम की बागवानी में विशेष ध्यान देना चाहिए. जैसे, समय-समय पर पानी देना.
आम के पेड़ पर बौर और फल।
गोंडा: आम की खेती करने वाले किसानों के लिए यह जरूरी है कि वे अपने बागों की सही देखभाल करें, ताकि आम के फल खराब न हों और अच्छी गुणवत्ता के साथ बाजार में पहुंचे. लोकल 18 से बातचीत के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार बताते हैं कि इस समय आम में फलक आना शुरू हो गया है. इस टाइम किसान भाइयों को अपने आम की बागवानी में विशेष ध्यान देना चाहिए. जैसे, समय-समय पर पानी देना, फलों को तने से गिरने से रोकें, कीट व रोग नियंत्रण. इससे आपके बागवानी में अच्छा फल आएगा और आपकी अच्छी इनकम होगी.
आम की खेती करने वाले किसानों के लिए यह समय बेहद अहम है. क्योंकि फलों का विकास शुरू हो चुका है. अगर सही देखभाल न की जाए तो फसल खराब हो सकती है और किसानों को नुकसान हो सकता है. इसलिए, कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार किसानों को कुछ खास सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं, जिससे आम के फलों को सुरक्षित रखा जा सके और अच्छी गुणवत्ता के साथ बाजार में बेचा जा सके.
फलों को गिरने और खराब होने से बचाने के क्या क्या है उपाय:
नियमित सिंचाई करें : गर्मी के मौसम में पेड़ों को समय-समय पर पानी देना जरूरी है, ताकि फल स्वस्थ रहें और सही आकार ले सकें.
फलों को गिरने से रोकें: तेज हवा और कीटों के कारण कई बार फल गिरने लगते हैं. बचाने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव करें.
कीट और रोग नियंत्रण : आम के बागानों में अक्सर कीटों का प्रकोप हो जाता है, जिससे फल खराब हो सकते हैं. जैविक या रासायनिक कीटनाशकों का सही मात्रा में छिड़काव करें.
बगीचे की साफ-सफाई बनाए रखें: सूखी पत्तियां और गिरे हुए खराब फलों को हटाते रहें, ताकि कीट और बीमारियां न फैलें.
संतुलित खाद और पोषक तत्व दें: आम के पेड़ों को जरूरी पोषण देने के लिए सही मात्रा में जैविक खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल करें.
डॉ विनय कुमार पांडेय बताते है कि इन उपायों को अपनाकर किसान अच्छी गुणवत्ता के आम का उत्पादन कर सकते हैं और अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं.
Gonda,Gonda,Uttar Pradesh
March 13, 2025, 09:40 IST