आर्यन-सेरिंग की शादी : जब भाजपा नेता अर्पणा ने जेठ अखिलेश के पांव छूए… VIDEO
Last Updated:
Aryan Yadav-Sering Marriage : शादी के बाद अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा की. उन्होंने लिखा, ‘सैफई में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होकर चिरंजीवी आर्यन और बहू आयुष्मती सेरिंग को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया.
सैफई : खुशियों और रिश्तों से भरा एक ऐसा पल… जहां राजनीति के रंग पीछे छूट गए और परिवार का स्नेह हर ओर बिखर गया. मौका था समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी का. इस शादी ने सैफई को एक बार फिर उत्सव, उमंग और भावनाओं से भर दिया. इस पारिवारिक समारोह में दिल छू लेने वाला दृश्य वह भी था, जब मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव अपने देवर की शादी में परिवार की महिलाओं संग झूमकर नाचती दिखीं.
जब दो राजनीतिक घराने हुए एक मंच पर एकजुट
वहीं, इस शादी का एक और खास पल तब सामने आया, जब यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव अपने पति प्रतीक यादव और बच्चों के साथ विवाह समारोह में पहुंचीं. राजनीति भले अलग रास्तों पर ले जाए, लेकिन इस शाम परिवार एक ही भाव में बंधा दिखा.
प्रतीक यादव & अर्पणा यादव जी ने अखिलेश भैया जी का पैर छूकर आशीर्वाद लिए ❤️🫂🥰 @yadavakhilesh pic.twitter.com/OXJk5hSLr8