इस एक काम को करा लें किसान, नहीं तो उठाना पड़ जाएगा गेहूं की बिक्री में नुकसान
Last Updated:
क्रय केंद्रों पर बिक्री करने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा, बिना रजिस्ट्रेशन के किसान क्रय केंद्रों पर अपने गेहूं की बिक्री नहीं कर पाएंगे.
गेहूं
आजमगढ़: खेतों में लगी गेहूं की फसल की कटाई का समय अब लगभग पूरा हो चुका है. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार भी गेहूं की खरीदी के लिए हर तरीके से तैयारी पूरी करने में लगी हुई है इसी के बाबत उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदने की तारीख भी तय करली है. शासन ने रवि विपणन वर्ष 2025–26 में गेहूं खरीदी की तारीख 17 मार्च से निर्धारित की है. किसानों को किसी तरह की समस्या ना उठाना पड़े और उनके उत्पाद का सही मूल्य उन्हें दिया जा सके इसके लिए विभाग के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
इतने किसानों ने कराया पंजीकरण
क्रय केंद्रों पर बिक्री करने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा, बिना रजिस्ट्रेशन के किसान क्रय केंद्रों पर अपने गेहूं की बिक्री नहीं कर पाएंगे. वहीं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों में 12 मार्च तक कुल 23747 किसानों द्वारा पंजीकरण भी कराया जा चुका है इसके अलावा लगभग 6800 किसानों का सत्यापन भी किया जा चुका है.
यह ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया
किसान क्रय केंद्रों पर बिक्री करने के लिए ऑनलाइन घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं. इसके अलावा किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे या फिर किसान मित्र ऐप्लिकेशन पर भी इस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकते हैं.
किसानों को होगा फायदा
गौरतलब है कि किसानों को इस बार सरकार की तरफ से 2425 रुपए प्रति कुंटल का समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जाएगी. पिछली बार की तुलना में इस खरीद सत्र में किसानों को 150 रुपए प्रति कुंतल अधिक का फायदा मिलेगा. आजमगढ़ मंडल में 193 करे केंद्रो का निर्धारण किया गया है. वहीं खरीदी शुरू होने के बाद आवश्यकता अनुसार और क्रय केंद्रों का अनुमोदन भी किया जाएगा.
Azamgarh,Azamgarh,Uttar Pradesh
March 15, 2025, 11:28 IST