इस खेती से मालामाल बन गया किसान! सिर्फ 60 दिनों में हो रही लाखों की कमाई, लागत बेहद कम

0
इस खेती से मालामाल बन गया किसान! सिर्फ 60 दिनों में हो रही लाखों की कमाई, लागत बेहद कम


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Cauliflower Farming: बाराबंकी का किसान फूल गोभी की खेती से बंपर मुनाफा कमा रहा है. किसान मदन चंद्र शर्मा ने 3 बीघे में फूलगोभी की खेती की हुई है. यह खेती सिर्फ 55 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है. जिससे उन्हें …और पढ़ें

X

किसान इस तरह करें फूल गोभी  की खेती

संजय यादव/बाराबंकी : सब्जियों की खेती किसानों के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होती है. क्योंकि सब्जियों की डिमांड बाजारों में हमेशा रहती है, तो वहीं किसान सीजन के तौर पर फूलगोभी की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं, जो कम दिनों में तैयार हो जाती है और बहुत जबरदस्त उत्पादन देती है और इसकी खेती से किसान बहुत ज्यादा कमाई भी करते हैं, फूल गोभी की खेती के लिए अच्छे जल निकास वाली भूमि उपयुक्त मानी जाती है.

जनपद बाराबंकी के कुरौली गांव के रहने वाले किसान मदन चंद्र वर्मा ने धान गेहूं की खेती छोड़ सब्जियों की खेती की शुरुआत की. जिसमें उन्हें अच्छा फायदा हुआ. आज वह करीब 3 बीघे में फूल गोभी की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है.

फूल गोभी की खेती करने वाले किसान मदन चंद्र वर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वैसे तो मैं सब्जियों की खेती बचपन से करता आ रहा हूं. इस समय उन्होंने  करीब तीन बीघे में फूल गोभी की खेती की है. इसमें हम लागत की बात करें तो एक बीघे में 6 से 7 हजार रुपए आती है, वहीं मुनाफा करीब एक फसल पर 80 से 90 हजार रुपये तक हो जाता है. क्योंकि फूल गोभी की डिमांड बाजारों में हमेशा बनी रहती है.  जिससे की यह  अच्छे रेट में जाती है और इस फसल में देखा जाए तो लागत बेहद कम है. मुनाफा कहीं अधिक है.

फूल गोभी खेती करने के लिए पहले हम फूल गोभी के बीजों की नर्सरी करते हैं. जब नर्सरी तैयार हो जाती है फिर खेत की दो से तीन बार गहरी जुताई की जाती  है. फिर इसमें खाद का छिड़काव कर खेत को समतल करके फूल गोभी के पौधों की रोपाई की जाती है. जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाता है, तब इसकी सिंचाई करनी होती है. फिर करीब 55 से 60 दिन बाद फसल तैयार हो जाती है. जिसकी हम तोड़ाई कर बाजारों में बेच सकते हैं.

homeagriculture

इस खेती से मालामाल बन गया किसान! सिर्फ 60 दिनों में हो रही लाखों की कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *