इस पार्क में मिलेगा अब डबल मजा, खुल गया रूफ टॉफ रेस्टोरेंट, घूमने के साथ ही लें स्वादिष्ट खाने का आनंद

0
इस पार्क में मिलेगा अब डबल मजा, खुल गया रूफ टॉफ रेस्टोरेंट, घूमने के साथ ही लें स्वादिष्ट खाने का आनंद



लखनऊ. लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क एशिया का सबसे बड़ा पार्क है. यह पार्क अपनी खूबसूरती के लिए विश्व विख्यात है. अब यहां राइनो डिनर रुफ टॉप रेस्टोरेंट भी खुल गया है. यह रुफ टॉप रेस्टोरेंट यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहा है. राइनो डिनर रेस्टोरेंट पार्क के बीचों-बीच बिल्कुल प्रकृति की गोद में बना है. जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने आए लोगों को अब तक पार्क के अंदर भरपेट खाने की व्यवस्था नहीं मिलती थी. राइनो डिनर रुफ टॉप रेस्टोरेंट के खुल जाने से यहां घूमने आए पर्यटक अब घूमने के साथ- साथ भरपेट खाने का भी आनंद ले सकेंगे.

बांस की लकड़ियों से बना है
यह रेस्टोरेंट बांस की लकड़ियों से बनाया गया है. इसके साथ ही साथ इस रेस्टोरेंट को चारों तरफ से कई तरह का बांस लगाकर इसे सजाया संवारा भी गया है. इससे इस रेस्टोरेंट की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. यहीं आपको बताते चलें कि राइनो डिनर रुफ टॉप रेस्टोरेंट में सभी तरह के फास्ट फूड आइटम्स जैसे इडली- डोसा, मोमोज, समोसे, बर्गर, टिक्की, चाऊमीन वगैरह खाने के लिए मिल जाएंगे.

इनका काउंटर अलग से
इसके अलावा यहां टिक्की और फुचके यानी पानी वाले बताशों के लिए अलग से काउंटर लगाए गए हैं. यहां खाने के लिए आपको बिलिंग काउंटर पर लगे आइटम्स के प्राइस लिस्ट के हिसाब से पैसे देने होंगे. फिर आपको इस रेस्टोरेंट के रुफ पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना होता है. यहीं पर ऑर्डर समझा जाता है.

घूमने के साथ खाने का आनंद
यहां डोसा खा रहे अनिल सिंह और शशिबाला सिंह बताती हैं कि यहां के डोसे का स्वाद लाजवाब है. शशिबाला सिंह अपनी बातचीत में आगे बताती हैं कि राइनो डिनर रुफ टॉप रेस्टोरेंट की छत पर बैठकर आप पार्क के चारों तरफ का नजारा ले सकते हैं. यहां बैठकर खाने का अनुभव बिल्कुल ही अनोखा है. यह रेस्टोरेंट गुब्बारों से सजाया भी गया है. इन दिनों यहां सुबह से यहां भीड़ लगी होती है. पार्क घूमने आए लोग यहां घूमने के साथ- साथ खाने का भी भरपूर मजा लेते हैं.

Tags: Local18, Lucknow city, News18 uttar pradesh



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों