‘एक बार प्रधान ने मिट्टी डलवाई थी’, खीरी की इस सड़क से निकलना दुश्वार, फूटा गुस्सा
Last Updated:
Lakhimpur Kheri ki local news : लखीमपुर खीरी की सड़कें गड्ढा युक्त होती जा रही हैं. राहगीरों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. शिव नगरी में सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब है. जहानपुर सड़क जर्जर हो चुकी है. स्थानीय लोग कहते हैं कि 5 साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है. सड़क पर निकलना दुश्वार हो गया है. सावन माह में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की नगरी छोटी काशी गोला इसी जर्जर सड़क से आते हैं. लोकल 18 से आंचल मिश्रा बताते हैं कि एक बार ग्राम प्रधान ने मिट्टी डलवाई गई थी.
लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सड़कों पर निकलना दुश्वार होता जा रहा है. जहां एक तरफ सरकार की ओर से लगातार गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, दूसरी ओर स्थानीय लोगों और राहगीरों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. गोला छोटी काशी के नाम से प्रख्यात शिव नगरी में सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब है. जहानपुर सड़क जर्जर हो चुकी है. काफी संख्या में शिव भक्त इसी रास्ते से होते हुए भगवान शिव की आराधना के लिए जाते हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि 5 साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है. सड़क पर निकलना दुश्वार हो गया है. सावन माह में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की नगरी छोटी काशी गोला आते हैं. जहानपुर रोड से लखीमपुर रोड होते हुए मंदिर जाते हैं, जो जर्जर हो चुकी है.
लोकल 18 से आंचल मिश्रा बताते हैं कि 35 साल से हम यहीं रह रहे हैं. 10 साल हो गए, लेकिन सड़क पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. एक बार ग्राम प्रधान ने मिट्टी डलवाई थी. बरसात में कीचड़ हो जाने से परेशानी बढ़ जाती है.
तुफैल खान बताते हैं कि जहानपुर रोड बाईपास से जोड़ती है. ये कई साल से खराब है. सबसे अधिक समस्या बरसात के मौसम में होती है. इस समय सड़क पर छोटे-छोटे पत्थर निकल आए हैं, जिससे पैदल निकलने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. भीकम सिंह यादव ने बताया कि 5 साल बीत गए लेकिन अभी तक किसी ने इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया. कई बार बाइक चालक गिरकर चोटिल हो जा चुके हैं.
क्या बोले ग्राम प्रधान
गोला देहात के ग्राम प्रधान राजेश गिरी ने बताया कि सड़क कई वर्षों से जर्जर है. मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा. 500 मीटर में सीसी रोड का निर्माण होगा. इससे राहगीरों को सहूलियत मिलेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें