एक बार फिर पुराने बयान को लेकर फंसी कंगना रनौत, जानिए क्या है ये कानूनी पचड़ा
Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में आज स्पेशल कोर्ट (MP-MLA) में सुनवाई हुई. हालांकि, न तो कंगना रनौत स्वयं हाजिर हुईं और न ही उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिव…और पढ़ें
कंगना रनौत
हाइलाइट्स
- कंगना रनौत को आगरा कोर्ट में पेश होना होगा.
- कंगना के वकील ने कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराई.
- कोर्ट ने जवाब दाखिल करने की तारीख 2 अप्रैल 2025 तय की.
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को आगरा के एक अधिवक्ता ने चैलेंज कर दिया है. कंगना रनौत को आगरा कोर्ट के पेश होने में मजबूर कर दिया है. आगरा कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कंगना रनौत को आगरा आना होगा. बता दें कि पूर्व में किसानों के प्रति दिए गए विवादित बयान से जुड़े मामले में आज स्पेशल कोर्ट (MP-MLA) में सुनवाई हुई. हालांकि, न तो कंगना रनौत स्वयं हाजिर हुईं और न ही उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनसूया चौधरी अदालत में पेश हुईं. आज कंगना रनौत की ओर से स्थानीय अधिवक्ता हिम्मत सिंह राजपूत ने अदालत में उपस्थिति दर्ज कराई.
कोर्ट ने 2 अप्रैल तक का समय दिया
कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए 2 अप्रैल 2025 की तिथि निर्धारित कर दी. वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना रनौत के अधिवक्ता के वकालतनामे को लेकर आपत्ति दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि वकालतनामे के साथ कंगना रनौत का आधार कार्ड हस्ताक्षर सहित प्रस्तुत नहीं किया गया है.
वादी पक्ष ने अदालत से मांग की कि यह स्पष्ट किया जाए कि वकालतनामे पर हस्ताक्षर कंगना रनौत ने ही किया है या नहीं. इसके लिए विपक्षी अधिवक्ता को शपथ पत्र दाखिल करने और कंगना का आधार कार्ड हस्ताक्षर सहित प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाए.
किसानों पर दिया था विवादित बयान
कोर्ट ने जवाब दाखिल करने और इस आपत्ति पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 2 अप्रैल 2025 तय कर दी है. बताते चलें कि एक्टर कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके बयान से आहत होकर आगरा के अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था. अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा का कहना है कि कंगना रनौत द्वारा दिया गया बयान निंदनीय था, जिससे किसानों का अपमान हुआ. वह खुद किसान पुत्र हैं, जिस वजह से उन्होंने यह वाद आगरा कोर्ट में दाखिल किया है. बाद में बीजेपी ने भी उनके बयान को निजी बयान बताया था.
Agra,Agra,Uttar Pradesh
March 19, 2025, 13:17 IST