एक बेटी के बदले उनकी 25-30 बेटी लाओ.. बागपत में यशवीर महाराज ने साधा लव जिहाद पर निशाना, विवादित बयान को लेकर आए चर्चा में
Last Updated:
उन्होंने आगे टिप्पणी करते हुए कहा कि जब तक बेटी सुरक्षित वापस न आ जाए. एक बेटी के बदले उनकी 25-30 बेटियां ले आओ. जब ऐसा होगा तो किसी लव जिहादी की हिम्मत नहीं होगी कि वो हिंदू समाज की बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर देखे, क्योंकि भय बिन प्रीत नहीं होती है.
बागपत में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान यशवीर महाराज ने विवादित बयान देते हुए कहा कि यदि किसी हिंदू लड़की को तथाकथित ‘लव जिहाद’ के जरिए बहला-फुसलाकर ले जाया जाता है, तो समाज को चुप नहीं बैठना चाहिए.
भय बिन प्रीत नहीं होती
उन्होंने आगे टिप्पणी करते हुए कहा कि जब तक बेटी सुरक्षित वापस न आ जाए. एक बेटी के बदले उनकी 25-30 बेटियां ले आओ. जब ऐसा होगा तो किसी लव जिहादी की हिम्मत नहीं होगी कि वो हिंदू समाज की बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर देखे, क्योंकि भय बिन प्रीत नहीं होती है.
अक्सर रहते हैं सुर्खियों में
बता दें कि यशवीर महाराज अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं. वह मुजफ्फरनगर में एक योग साधना आश्रम संचालित करते हैं. वैसे ये पहला मामला नहीं है जब वो सुर्खियों में आए हों इससे पहले साल 2024 में भी वे कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों से नेम प्लेट लगाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे. बाद में राज्य सरकार ने नेम प्लेट अनिवार्य करने का आदेश जारी किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश पर रोक लगा दी थी.
हिंदू भी करे लव जिहाद
यशवीर महाराज ने कहा – हिंदुओं को भी ‘लव जिहाद’ करना चाहिए. यदि कोई हिंदू बेटी दूसरे मजहब में चली जाती है, तो उसे वापस लाने का पूरा प्रयास किया जाना चाहिए. उनकी बेटियां ले आओ तो उनका इतना सम्मान करो कि वे बुर्का छोड़कर यहां आने को तैयार हो जाएं.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें