एक रुपये में सीएचसी मुहम्मदाबाद में कराएं सभी बीमारियों के लिए ब्लड टेस्ट, लैब हुआ तैयार
Last Updated:
मोहम्मदाबाद सीएचसी में अब क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले मरीजों को खून से संबंधित जांच के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा. लैब में मरीजों की जांच मात्र एक रुपये की पर्ची पर की जा रही है. यहां सीबीसी, एलएफटी, केएफटी,लिपिड प्रोफाइल,सीरम इलेक्ट्रोलाइट, एचबीए1सी,शुगर, थायराइड तथा यूरिन सहित खून से संबंधित कई आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.
मऊः अक्सर देखा जाता है लोगों को प्रत्येक बीमारी में ब्लड जांच करानी पड़ती है और ब्लड जांच बाहर करने पर लोगों का हजारों रुपए खर्च हो जाता है. ऐसे में मऊ में स्वास्थ्य विभाग में एक नई पहल शुरू की है और प्राइवेट जगह से बेहतर सामुदायिक स्वास्थ्य में ब्लड जांच की सुविधा दे रही है. जहां मात्र एक रुपये में आप सभी बीमारियों के ब्लड जांच कर सकते हैं.
1 रुपये के पर्ची पर हो रहा ब्लड जांच
लोकल 18 से बात करते हुए लैब टेक्नीशियन डॉक्टर सुजीत कुमार गौतम बताते हैं कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में ब्लड टेस्टिंग (जांच) लैब बनकर तैयार हो गई है और यहां जांच का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. इससे अब क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले मरीजों को खून से संबंधित जांच के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा. लैब में मरीजों की जांच मात्र एक रुपये की पर्ची पर की जा रही है. यहां सीबीसी, एलएफटी, केएफटी,लिपिड प्रोफाइल,सीरम इलेक्ट्रोलाइट, एचबीए1सी,शुगर, थायराइड तथा यूरिन सहित खून से संबंधित कई आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.
ब्लड जांच के लिए मरीजों को करना पड़ता था हजारों रुपए खर्च
पहले इन जांचों के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय या निजी लैब का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उन्हें समय और पैसे दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी. कुछ ऐसे ही जांच होती हैं जिस का जांच करने के लिए हजारों रुपए खर्च करना पड़ता था लेकिन अब मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए मात्र एक रुपए की पर्ची पर ही उनके हजारों रुपए के खर्च होने वाले ब्लड जांच किए जाएंगे और आधुनिक तरीके से किया जा रहे हैं, जो निजी लैब से बेहतर है. अब इस ब्लड लैब में नियमित रूप से मरीजों की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी जरूरी ब्लड टेस्ट किए जा रहे हैं। लैब में आधुनिक उपकरणों की सहायता से जांच की जा रही है, जिससे रिपोर्ट भी समय से उपलब्ध हो रही है.
निजी ब्लड लैब में नहीं करना पड़ेगा जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ रामबदन ने बताया कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इसी क्रम में सीएचसी में ब्लड जांच लैब की सुविधा शुरू की गई है. अब मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर या जनपद मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि अस्पताल में ब्लड जांच के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी लगातार दी जा रही हैं. इससे क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है और अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है. अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें