एनकाउंटर कर चर्चा में आई, अब 45 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाई महिला दरोगा

0
एनकाउंटर कर चर्चा में आई, अब 45 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाई महिला दरोगा


Last Updated:

Ghaziabad News:मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने गाजियाबाद की महिला दरोगा भुवनेश्वरी देवी को 45 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दरोगा भुवनेश्वरी देवी पिछले साल एक बदमाश के एनकाउंटर को लेकर चर्चा में आई थीं. हालांकि उनका करियर दागदार रहा है. इससे पहले भी उनपर घूसखोरी का आरोप लग चुका है.

ख़बरें फटाफट

Ghaziabad News: महिला दरोगा भुवनेश्वरी देवी घूस लेते गिरफ्तार

गाजियाबाद. गाजियाबाद में एक महिला दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने  45 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. महिला दरोगा का नाम भुवनेश्वरी है, जो कि 23 सितंबर, 2025 को थाना नंदग्राम क्षेत्र में  एक बदमाश का एनकाउंटर करके चर्चा में आई थीं. महिला दरोगा भुवनेश्वरी दहेज से जुड़े एक मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत ले रही थीं. तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया.

मामला साहिबाबाद थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का है. दहेज के मामले से नाम हटाने के नाम पर महिला दारोगा ने रिश्वत मांगी थी. दरअसल साहिबाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले रामपाल सैनी ने बताया कि मैं बहुत डरा हुआ हूं. यह पुलिस का मामला है. मैं मजदूर आदमी हूं. मुझे परेशान न किया जाए. एंटी करप्शन टीम ने बहुत अच्छा काम किया है. अगर कानून के तहत कार्रवाई करनी थी, तो ईमानदारी से करनी चाहिए थी. पीड़ित रामपाल ने बताया कि मुझे अपने बेटे के दोस्त के जरिए एंटी करप्शन विभाग के बारे में पता चला था. इसके बाद मैंने दो दिन पहले मेरठ में एंटी करप्शन से शिकायत की थी. महिला दरोगा लगातार मुझे थाने बुलाती थी. आज मैंने उसे 45 हजार रुपए दिए थे और तभी एंटी करप्शन टीम ने महिला दारोगा को रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद की/

पहले भी लगा है घूस लेने का आरोप

महिला दारोगा पहले भी सुर्खियों में आ चुकी है. इससे पहले महिला दरोगा भुवनेश्वरी सिंह साल 2022 में कानपुर में एडीसीपी पूर्वी के ऑफिस में तैनात थी. उस दौरान महिला दारोगा भुवनेश्वरी ने एक होमगार्ड के साथ पनकी में चल रहे सेक्स रैकेट में छापा मारा था. जालौन के रहने वाले दो व्यापारियों और सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाओं को मौके से दबोच लिया था. हिरासत में लेने के बाद चारों को बंधक बना लिया और 15 लाख रुपए की मांग की थी. इस बात का अफसरों को भी पता चल गया गया था. इसके बाद एडीसीपी राहुल मिठास और एसीपी कोतवाली अशोक सिंह ने सिविल ड्रेस में एक रेस्टोरेंट में 50 हजार की घूस लेते भुवनेश्वरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था और महिला दारोगा के खिलाफ कार्यवाही भी की गई थी.

एनकाउंटर कर सुर्ख़ियों में आई थीं

बताते चलें कि ये वही महिला दारोगा है जिसने 23 सितंबर, 2025 को 4 पुलिसकर्मियों के साथ एक बदमाश का एनकाउंटर किया था. उसने बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा था. भुवनेश्वरी बदमाश को अपने कंधे पर लादकर ले गई थी. उस कार्रवाई के बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने एनकाउंटर में शामिल महिला थाना प्रभारी रितु त्यागी, दरोगा विनीता यादव, दरोगा भुवनेश्वरी सिंह, हेड कॉन्स्टेबल ममता सिंह और हेड कॉन्स्टेबल नीतू सिंह को सम्मानित भी किया था. इसके बाद दरोगा भुवनेश्वरी सिंह का तबादला महिला थाने से साहिबाबाद थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में किया गया था. वहां उन्हें पिंक बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

एनकाउंटर कर चर्चा में आई, अब 45 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाई महिला दरोगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *