एसोटेक सोसाइटी कांड: अर्बन कंपनी वर्कर और फ्लैट मालिक की भिड़ंत, जमकर चले डंडे

0
एसोटेक सोसाइटी कांड: अर्बन कंपनी वर्कर और फ्लैट मालिक की भिड़ंत, जमकर चले डंडे


Last Updated:

Ghaziabad Assotech The Nest Society Urban Company Clash: गाजियाबाद की ‘एसोटेक द नेस्ट’ सोसाइटी में अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी और एक पदाधिकारी की पत्नी के बीच मारपीट के बाद भारी बवाल हो गया. विवाद टावर बदलने को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद दर्जनों घरेलू सहायिकाओं ने सोसाइटी के गेट पर हंगामा और पथराव किया. इस हिंसक झड़प में एक सुरक्षा गार्ड का सिर फट गया और कई अन्य घायल हुए हैं. क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Zoom

अर्बन कंपनी वर्कर और फ्लैट मालिक की भिड़ंत

Ghaziabad Assotech The Nest Society Clash: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में उस वक्त भारी बवाल हो गया, जब ‘अर्बन कंपनी’ की महिला कर्मचारियों और सोसाइटी के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई. मामला एसोटेक द नेस्ट (Assotech The Nest) सोसाइटी का है, जहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. सोसाइटी के गेट पर घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी का सिर फट गया और कई अन्य लोग चोटिल हुए हैं.

टावर विवाद से शुरू हुई तकरार
घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब अर्बन कंपनी की एक घरेलू सहायिका काम के लिए सोसाइटी में पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक, सहायिका की बुकिंग E-टावर के लिए थी, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे F-टावर जाने के लिए कहा गया. जब महिला कर्मचारी ने इससे इनकार किया, तो सोसाइटी के एक पदाधिकारी की पत्नी के साथ उसकी तीखी बहस हो गई. आरोप है कि फ्लैट मालकिन ने महिला कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की.

युवक ने की अभद्रता, फिर बरसे डंडे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान एक युवक महिला कर्मचारी से अभद्रता कर रहा है और मारपीट पर उतारू है. अपनी साथी के साथ हुई इस बदसलूकी की खबर जैसे ही अन्य अर्बन कंपनी कर्मियों को मिली, दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी सोसाइटी के गेट पर पहुंच गए. आक्रोशित कर्मचारियों ने सुरक्षा गार्डों को हटाकर जबरन अंदर घुसने की कोशिश की और डंडे बरसाने शुरू कर दिए.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *