ऑनलाइन पढ़ाई से यूपीएससी में आगरा की तनीषा ने पाई सफलता, हासिल की 930 वीं रैंक

0
ऑनलाइन पढ़ाई से यूपीएससी में आगरा की तनीषा ने पाई सफलता, हासिल की 930 वीं रैंक


Last Updated:

आगरा की तनीषा ने यूपीएससी में पहली बार प्रयास में 930वीं रैंक हासिल कर सफलता की मिसाल कायम की. ऑनलाइन क्लास और घर पर मेहनत से तैयारी करने वाली तनीषा ने कहा कि बेटियों को कभी अपने सपनों को छोटा नहीं समझना चाहिए. उनके माता-पिता का समर्थन और लगन ही उनकी सफलता की कुंजी रही है.

आगरा. शहर की बेटी तनीषा ने यूपीएससी परीक्षा में पहली बार में सफलता हांसिल की है, तनीषा ने 930 वीं रेंक हांसिल की है. दोपहर में जैसे ही रिजल्ट आया, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. तनीषा को बधाई देने के लिए आस पास के लोग पहुंच गए. सभी लोग तनीषा को बुके और माला पहना कर उसका स्वागत करने लगे. तनीषा के पिता हिरा सिंह आगरा सदर तहसील में राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात है. तनीषा की मां सुमन हाउस वाइफ है, तनीषा दो बहने और उनकी छोटी बहन समीक्षा अभी बी टेक की पढ़ाई कर रही है.

 ऑनलाइन क्लासेस के जरिये की थी पढ़ाई
आगरा निवासी तनीषा ने यूपीएससी में पहली ही बार में सफलता हांसिल की है. उन्होंने यूपीएससी में 930 वीं रेंक प्राप्त की है. तनीषा ने बताया कि उन्होंने अधिकतर ऑनलाइन क्लास ही ली है. तनीषा ने बताया कि प्री एग्जाम कि तैयारी उन्होंने घर पर रहकर ही की थी. वो हर किताब को पड़ती थी अपने सब्जेक्ट पर विशेष ध्यान देती थी. उन्होंने कहा कि हर जॉब के लिए बेसिक क्लियर होना बेहद जरूरी है. तनीषा ने बताया कि प्री क्लियर होने के बाद उन्होंने मेंस के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू की थी. उसके बाद वह लगातार ऑनलाइन ही पढ़ती थी. उन्होंने कहा कि जब मेंस का रिजल्ट क्लियर हुआ उसके बाद इंटरव्यू की तैयारी भी ऑनलाइन क्लास के जरिये ही की थी.

बेटियों को जरूर पढ़ना चाहिए और आगे बढ़कर अपना सपना पूरा करना चाहिए
युपीएससी परीक्षा में 930 वीं रेंक हांसिल करने वाली आगरा की बेटी तनीषा ने सभी बेटियों का हौसला बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि लड़कियों को कभी कम नहीं आंकना चाहिए. उन्हें पूरी सिद्धत से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, तनीषा ने बताया कि ज़ब पूरी मेहनत और लग्न से पढ़ाई की जाती है तो सफलता जरूर मिलती है. उन्होंने कहा कि वह आगे भी रेंक सुधारने के लिए परीक्षा देती रहेंगी. हालांकि, अभी इस बारे में ज्यादा सोचा नहीं है, लेकिन आगे देखते है क्या होता है. तनीषा ने कहा कि पढ़ाई के दौरान उनके माता पिता का पूरा सहयोग उन्हें मिलता था, मम्मी हर वक़्त खाने पीने का ध्यान रखती थी.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *