कंबल पड़ा है गंदा, आ रही है बदबू? तो बिना पानी के ऐसे करें साफ,कमाल की है ये ट्रिक

0
कंबल पड़ा है गंदा, आ रही है बदबू? तो बिना पानी के ऐसे करें साफ,कमाल की है ये ट्रिक


Last Updated:

Blankets Cleaning Tips :अभिषेक पांडेय ने लोकल 18 पर बताया कि बेकिंग सोडा, गुलाब जल और सिरका से बिना पानी के कंबल साफ किया जा सकता है, वॉशिंग मशीन में भी सही तरीके से धोना आसान है.

Blankets Cleaning Tips : सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में लोग अपने बाक्स से सर्दी के मौसम में प्रयोग किए जाने वाले कंबल को भी निकल रहे हैं. लेकिन कंबल गंदा होने की वजह से उसे ओढ़ने में काफी दिक्कत होती है, क्योंकि कंबल काफी भारी होता है. खासकर उस समय जब उसे पानी से भिगो दिया जाता है. भारी होने की वजह से हम कंबल धुलने में काफी घबराने लगते हैं लेकिन आज हम आपको यहां पर कुछ ऐसी आसान सी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका यदि आप प्रयोग कर लेते हैं तो आपको कंबल धुलने के लिए ना तो पानी की जरूरत पड़ेगी और ना ही हाथ से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी तो आइए जानते हैं क्या है यह घरेलू टिप्स…

बिन पानी साफ करें कंबल
एक्सपर्ट अभिषेक पांडेय लोकल 18 से बताते हैं कि सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में लोग अपने घर में कंबल का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन पानी में भिगोने के बाद कंबल काफी भारी हो जाता है और उसे धुलने में काफी समस्या पैदा होती है ऐसे में आप अपने गंदे कंबल को बिना पानी के भी साफ कर सकते हैं.

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल 
इसके लिए सबसे पहले कंबल को अच्छे से फर्श पर फैलाएं और बेकिंग सोडा छिड़क दें. बेकिंग सोडा गंदगी और बैक्टीरिया को हटा देता है. इसे 20 मिनट के लिए छोड़ देंना चाहिए. जब कंबल सूख जाए तो इसे एक सूखे ब्रश से अच्छे से रगड़ दें. कंबल की बदबू को दूर करने के लिए गुलाब जल और सिरके का मिश्रण बनाकर कंबल पर स्प्रे किया जा सकता है इससे कंबल में तक की आ जाती है.

वॉशिंग मशीन में धोने का तरीका
वाशिंग मशीन तो ज्यादातर लोगों के पास उपलब्ध होती है लेकिन उसमें कंबल धुलने का तरीका ना मालूम होने की वजह से भी लोग काफी टेंशन में आ जाते हैं ऐसे में अगर आपके पास वॉशिंग मशीन है, तो आप अपने कंबल को आसानी से धो सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले मशीन में पानी भरें, उसमें आधा गिलास सिरका और लिक्विड डिटर्जेंट डाल दें. कंबल को आधा-आधा करके धुल लें ताकि वॉशिंग मशीन पर अधिक लोड न पड़े. कंबल का वजन मशीन की क्षमता के अनुसार तौल लेना चाहिए क्योंकि इससे ज्यादा वजन मशीन को ओवरलोड कर सकता है. इस प्रक्रिया से आपका कंबल आसानी से साफ हो जाएगा. इन टिप्स को अपनाकर आप अपने डबल बेड के कंबल को आसानी से साफ कर सकते हैं.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कंबल पड़ा है गंदा, आ रही है बदबू? तो बिना पानी के ऐसे करें साफ,कमाल की है ट्रिक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *