कट्टरपंथियों को मुंहतोड़ जवाब, घर लौट आए सलीम वास्तिक, मौत से जीत गए जंग

0
कट्टरपंथियों को मुंहतोड़ जवाब, घर लौट आए सलीम वास्तिक, मौत से जीत गए जंग


Last Updated:

फेमस यूट्यूबर सलीम वास्तिक कई दिनों तक अस्पताल में मौत से जंग जीतने के बाद घर लौट आए हैं. सलीम वास्तिक ने कहा कि अब वह और बोलेंगे. क्योंकि उनके साथ सीएम योगी हैं. बता दें कि सलीम वास्तिक अपने दफ्तर में बैठे थे, तभी दो हमलावर आए और उनका गला रेतकर फरार हो गए.

Zoom

सलीम वास्तविक ठीक होने के बाद अस्पताल से लौटे घर.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर लौट आए हैं. करीब एक महीने तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 27 फरवरी को लोनी के निठौरा रोड स्थित अली गार्डन कॉलोनी में सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था. हमले में उनका गला बुरी तरह रेत दिया गया था, उन्हें मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. सलीम वास्तिक कट्टरवादी मुस्लिमों और समाज की कुरीतियों के बारे में बोलते थे. उस समय वह अपने कार्यालय पर थे, जब हमला हुआ था.

कई दिनों तक वेंटिलेंटर पर रहे सलीम वास्तिक
बताया गया कि हमलावर जीशान और गुलफाम नाम के दो सगे भाई थे, जिन्होंने ताबड़तोड़ कई वार किए थे. गंभीर हालत में सलीम वास्तिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी कई सर्जरी हुई. लंबे समय तक वो आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहे. डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और उनकी हिम्मत के चलते अब वो खतरे से बाहर हैं. हालांकि गले में गंभीर चोटों की वजह से उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है. फिलहाल वे इशारों और लिखकर अपनी बात कह रहे हैं. लेकिन उनका हौसला पूरी तरह बरकरार है.

आरोपी जीशान और गुलफाम को एनकाउंटर में मार गिराया
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों जीशान और गुलफाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. वहीं सलीम वास्तिक की सुरक्षा को देखते हुए उनके घर पर 24 घंटे के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. सलीम वास्तिक से मिलने के लिए लगातार लोग उनके घर पहुंच रहे हैं. खासकर हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग उनका हालचाल जान रहे हैं. इस बीच उनका एक वीडियो भी सामने आया है. सलीम वास्तिक कहते हुए नजर आ रहे हैं, पहली बार आवाज निकली है. अब ऐसे ही निकलेगी. योगी जी मेरे साथ हैं. अब मुझे दुनिया में कुछ नहीं चाहिए.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *