कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दाखिल करने वाली मीरा को 10 लाख का नोटिस
Last Updated:
Mathura News: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दाखिल करने वाली महिला मीरा राठौर को 10 लाख की मानहानि का नोटिस भेजा गया है. जिस पर मीरा राठौर ने कहा कि वे डरने वाली नहीं हैं और महिलाओं के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ती रहेंगी.
मथुरा. वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. मथुरा न्यायालय में परिवाद दाखिल करने वाली महिला मीरा राठौर और गुंजन शर्मा को अनिरुद्धाचार्य की तरफ से 10 लाख रुपये का मानहानि नोटिस भेजा गया है. यह नोटिस संबंधित पक्ष के हाईकोर्ट के अधिवक्ता की ओर से भेजा गया है, जिससे मामला दोबारा सुर्खियों में आ गया है. वहीं मीरा राठौर ने नोटिस से डर कर चुप बैठने से इनकार कर दिया है. साथ ही एक वीडियो भी कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिए जारी किया है.
9 जनवरी को अगली सुनवाई
गुंजन शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनके पास मामले से जुड़े पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने पेन ड्राइव के माध्यम से अदालत में पेश किया है. उनका कहना है कि महिलाओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता. गुंजन शर्मा ने बताया कि 20 दिसंबर को उनके मामले की सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन शनिवार होने के कारण उनके अधिवक्ता ने पेशी से मना कर दिया था. दोनों परिवाद दाखिल करने वाली महिलाओं का कहना है कि वे अपने फैसले पर अडिग हैं. यह संघर्ष महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा. अब सभी की निगाहें मथुरा न्यायालय में 9 जनवरी को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस विवाद में आगे की दिशा तय होगी.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें