कन्नौज की महिलाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, यहां रोडवेज में होने वाली है भर्ती, जानिए योग्यता

0
कन्नौज की महिलाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, यहां रोडवेज में होने वाली है भर्ती, जानिए योग्यता


Last Updated:

Kannauj News: कन्नौज में रोडवेज महिलाओं को संविदा परिचालक के रूप में नियुक्त करने जा रहा है. 5 दिसंबर को रोजगार मेला होगा, जिसमें इंटरमीडिएट पास और कंप्यूटर (CCC) प्रमाणपत्र वाली महिलाएं आवेदन कर सकेंगी. चयनित अभ्यर्थियों को गृह जनपद में तैनाती मिलेगी. आयु सीमा 18–40 वर्ष है, आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी.

कन्नौज. कन्नौज में महिला सशक्तिकरण और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में परिवहन निगम ने बड़ा कदम उठाया है. अब रोडवेज बसों में महिलाओं को भी परिचालक(कंडक्टर) के रूप में संविदा पर नियुक्त किया जाएगा. निगम ने महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके लिए पांच दिसंबर को कन्नौज में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कन्नौज सहित आसपास के जनपदों की महिलाएं प्रतिभाग कर सकेंगी. इस अवसर पर महिलाओं को रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा मौका मिलेगा, तो वहीं महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी. साथ ही महिलाओं का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है, जिसमें महिलाओं को कंप्यूटर की भी जानकारी होना आवश्यक है. यह महिलाओं के लिए काफी अच्छा मौका है.

कैसे कहाँ करें आवेदन

नियम के अनुसार चयनित महिला परिचालकों को उनके गृह जनपद में ही तैनाती दी जाएगी, ताकि वे आसानी से कार्य कर सकें. भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जबकि कंप्यूटर सीसीसी प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है. वहीं एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग की अभ्यर्थियों को शासनादेश के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

क्या बोले अधिकारी

कन्नौज परिवहन विभाग के एआरएम अभिषेक बाजपाई बताते हैं कि रोजगार मेला केवल नियुक्ति तक सीमित नहीं होगा, बल्कि महिला अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को विकेन्द्रित प्रश महिलाएं रोजगार मेले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर या परिवहन निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन माध्यम से भी पंजीकरण करा सकेंगी. इसके लिए महिलाओं को इंटरमीडिएट पास होना और ट्रिपल सी कम्प्यूटर की योग्यता होना अनिवार्य है. महिलाए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती है कुछ विशेष वर्गों की डिग्री व प्रशिक्षण पाई महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

कन्नौज की महिलाओं के लिए नौकरी पाने का मौका,रोडवेज में होने वाली है भर्ती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *