कन्नौज जिला अस्पताल में 32 बेड का अत्याधुनिक PICU शुरू, अब बच्चों को मिलेगा निशुल्क और बेहतर इलाज
Last Updated:
कन्नौज के जिला अस्पताल में अब एक माह से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो गई है. गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को पहले समुचित इलाज के अभाव में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिसके चलते परिजनों को कानपुर, लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था. इससे समय और धन दोनों की भारी हानि
कन्नौज. जिला अस्पताल में अब एक माह से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं. गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को पहले समुचित इलाज के अभाव में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिसके चलते परिजनों को कानपुर, लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था. इससे समय और धन दोनों की भारी हानि होती थी, अब इन समस्याओं को देखते हुए जिला अस्पताल में 32 बेड का अलग पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) स्थापित कर दिया गया है.
आईसीयू, एचडीयू और जनरल बेड की समुचित व्यवस्था
नवस्थापित वार्ड में कुल 32 बेड की व्यवस्था की गई है, जिनमें 4 बेड आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट), 8 बेड एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) और 20 बेड जनरल वार्ड के लिए निर्धारित किए गए हैं. यह पूरा वार्ड अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और पूरी तरह एयर कंडीशंड है. यहां गंभीर संक्रमण, सांस संबंधी रोग, तेज बुखार, निमोनिया, डेंगू सहित अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जाएगा. खास बात यह है कि यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क रहेगी.
क्या बोले सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि यह वार्ड बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि इलाज पर होने वाला भारी खर्च भी बचेगा. जिला अस्पताल में शुरू हुई यह नई सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है और आने वाले समय में यह बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगी. इससे गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी और निशुल्क इलाज मिलने से उनके बच्चों को भी बड़ा लाभ होगा, इस वार्ड में इलाज से संबंधित हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें