Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • कफ सिरप सिंडिकेट: दो साल में 425 करोड़ का लेनदेन, SIT ने फ्रीज किए 30 बैंक खाते
  • Pratapgarh News

कफ सिरप सिंडिकेट: दो साल में 425 करोड़ का लेनदेन, SIT ने फ्रीज किए 30 बैंक खाते

Mera Pratapgarh December 8, 2025 0
कफ सिरप सिंडिकेट: दो साल में 425 करोड़ का लेनदेन, SIT ने फ्रीज किए 30 बैंक खाते


Last Updated:December 08, 2025, 08:17 IST

Cough Syrup Syndicate: नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले की तार अब सोनभद्र के कई फर्मों से जुड़ गई है. SIT ने दर्ज मुकदमों की जांच अपने हाथों में लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पांच फर्मों को नोटिस थमाते हुए 30 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है.

ख़बरें फटाफट

Sonbhadra News: नशीले कफ सिरप केस में SIT का एक्शन
सोनभद्र. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में SIT ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमे की जांच अब पूरी तरह SIT के हाथ में है और पिछले कुछ दिनों में कई फर्मों व व्यक्तियों को नोटिस थमाए जा चुके हैं.
मुख्य स्टॉकिस्ट शैली ट्रेडर्स पर शिकंजा कसा गया है.

जांच के केंद्र में रही फर्म शैली ट्रेडर्स के वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल की जा रही है. फर्म के चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल को SIT ने नोटिस जारी कर 10 दिसंबर तक सभी वित्तीय अभिलेख, लेजर, जीएसटी रिटर्न सहित तमाम दस्तावेज जमा करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

कई मेडिकल फर्मों और व्यक्तियों को नोटिस

अवैध सप्लाई चेन में शामिल अन्य फर्मों व व्यक्तियों को भी साक्ष्य के साथ उपस्थित होने को कहा गया है. इनमें मां कृपा मेडिकल स्टोर, शिविक्षा फार्मा, सोनभद्र, दिलीप मेडिकल एजेंसी, भदोही, आयुष इंटरप्राइजेज, भदोही
राजेंद्र एंड संस ड्रग एजेंसी, भदोही शामिल हैं. शिविक्षा फार्मा के संचालित परिसर के मकान मालिक को भी SIT ने नोटिस भेजा है ताकि संपत्ति के उपयोग और किराए से जुड़े तथ्य सामने आ सकें.

425 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, 30 बैंक खाते फ्रीज

शैली ट्रेडर्स के बैंक खातों की जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि पिछले दो वर्षों में इस फर्म से लगभग 425 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन हुए हैं. SIT ने तत्काल प्रभाव से मामले से जुड़े करीब 30 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. अभी तक इन खातों में मौजूद लगभग 60 लाख रुपये की राशि को फ्रीज किया जा चुका है.

जांच का दायरा बढ़ा, नए नाम सामने आने की संभावना

सोनभद्र SIT के प्रभारी अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है. अवैध नशीले कफ सिरप के कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों, फर्मों और संभावित सरगनाओं की पहचान का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. यह मामला न केवल सोनभद्र बल्कि पड़ोसी जिलों तक फैले नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की गहरी जड़ों को उजागर कर रहा है. प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Location :

Sonbhadra,Uttar Pradesh

First Published :

December 08, 2025, 08:17 IST

homeuttar-pradesh

कफ सिरप सिंडिकेट: दो साल में 425 करोड़ का लेनदेन, SIT ने फ्रीज किए 30 बैंक खाते



Source link

Post Navigation

Previous यूपी न्यूज लाइव: गाजियाबाद में CM योगी की अहम मीटिंग, वहीं मिर्जापुर में फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम
Next क्या आपने सुनी? दो संतो की सदियों पुरानी वो कहानी, जो आज भी हिंदू-मुस्लिम दिलों को जोड़ती है, जहां गंगा खुद उनके पास आ गई!

More Stories

यूपी में इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, आज कैसा रहेगा मौसम? जानें नोएडा से लखनऊ
  • Pratapgarh News

यूपी में इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, आज कैसा रहेगा मौसम? जानें नोएडा से लखनऊ

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
Live: लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा में हुए एनकाउंटर, कई बदमाश हुए गिरफ्तार
  • Pratapgarh News

Live: लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा में हुए एनकाउंटर, कई बदमाश हुए गिरफ्तार

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
शादीशुदा को किसी दूसरे के साथ रहने की कानूनी अनुमति नहीं..हाईकोर्ट का अहम फैसल
  • Pratapgarh News

शादीशुदा को किसी दूसरे के साथ रहने की कानूनी अनुमति नहीं..हाईकोर्ट का अहम फैसल

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल के पोस्ट

  • यूपी में इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, आज कैसा रहेगा मौसम? जानें नोएडा से लखनऊ
  • Live: लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा में हुए एनकाउंटर, कई बदमाश हुए गिरफ्तार
  • शादीशुदा को किसी दूसरे के साथ रहने की कानूनी अनुमति नहीं..हाईकोर्ट का अहम फैसल
  • मार्च में ही बादल, बरसा, बिजुली…15 राज्यों में आंधी-तूफान का IMD अलर्ट
  • वृषभ राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत! प्यार, पैसा और करियर, तीनों में शुभ संकेत

श्रेणियाँ

  • Pratapgarh News

हो सकता है आप चूक गए हों

यूपी में इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, आज कैसा रहेगा मौसम? जानें नोएडा से लखनऊ
  • Pratapgarh News

यूपी में इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, आज कैसा रहेगा मौसम? जानें नोएडा से लखनऊ

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
Live: लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा में हुए एनकाउंटर, कई बदमाश हुए गिरफ्तार
  • Pratapgarh News

Live: लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा में हुए एनकाउंटर, कई बदमाश हुए गिरफ्तार

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
शादीशुदा को किसी दूसरे के साथ रहने की कानूनी अनुमति नहीं..हाईकोर्ट का अहम फैसल
  • Pratapgarh News

शादीशुदा को किसी दूसरे के साथ रहने की कानूनी अनुमति नहीं..हाईकोर्ट का अहम फैसल

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
मार्च में ही बादल, बरसा, बिजुली…15 राज्यों में आंधी-तूफान का IMD अलर्ट
  • Pratapgarh News

मार्च में ही बादल, बरसा, बिजुली…15 राज्यों में आंधी-तूफान का IMD अलर्ट

Mera Pratapgarh March 23, 2026 0
वृषभ राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत! प्यार, पैसा और करियर, तीनों में शुभ संकेत
  • Pratapgarh News

वृषभ राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत! प्यार, पैसा और करियर, तीनों में शुभ संकेत

Mera Pratapgarh March 22, 2026 0
Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners