कभी अदा, अदब और तहजीब के लिए मशहूर था दालमंडी, सजती थी संजय दत्त की नानी जद्दनबाई की महफिल..यहां जानें दिलचस्प कहानी
Last Updated:
Jaddanbai News:संजय दत्त की नानी जद्दनबाई की महफ़िल भी बनारस के इसी दालमंडी में सजती थी.उनके महफिल में राजा महाराजा शामिल होते थे. उनके ठुमरी गायन और नृत्य के कद्रदान पूरे देशभर में थे.जद्दनबाई की मां दलिपबाई भी तवायफ थी.
वाराणसी: बनारस का दालमंडी जल्द ही इतिहास बन जायेगा. यह जगह भले ही आज पूर्वांचल का बड़ा मार्केट बना हुआ है, लेकिन कभी इन गलियों में तवायफों की महफिलें सजा करती थी. गीत-संगीत और घुंघरुओं की आवाज यहां की पहचान थी. इस जगह पर कई ऐसी तवायफें भी थीं जिन्हें देखने के लिए लोग यहां जुटते थे. इस जगह को अदा,अदब और तहजीब के लिए जाना जाता था. इस जगह का नाता फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त से भी है.
संजय दत्त की नानी जद्दनबाई की महफ़िल भी बनारस के इसी दालमंडी में सजती थी. उनके महफिल में राजा महाराजा शामिल होते थे. उनके ठुमरी गायन और नृत्य के कद्रदान पूरे देशभर में थे. जद्दनबाई की मां दलिपबाई भी तवायफ थी. जद्दनबाई को अपनी मां से ही विरासत में नृत्य-संगीत मिला था.जिसे उन्होंने आगे भी बढ़ाया.
बनारस में हुआ था जन्म
वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु राज पांडेय ने बताया कि जद्दनबाई का जन्म 1892 में बनारस में हुआ था. उनकी बेटी का नाम नरगिस था जो मशहूर अभिनेत्री भी थीं. जद्दनबाई गायिका, नर्तकी, अभिनेत्री के साथ वो महिला फ़िल्म निर्माताओं में से एक थीं. उनका पहला सम्बंध बनारस के एक रईस जगन्नाथ प्रसाद खन्ना के साथ था. बाद में उनकी शादी उस्ताद इरशाद मीर खान से हुई. इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी मोहनचंद उत्तमचन्द त्यागी से किया. जद्दनबाई और मोहनचंद की बेटी ही नरगिस थी.
जद्दनबाई वाराणसी के दालमंडी के अलावा बिहार के गया के प्रयागराज, कोलकाता और मुम्बई भी रही है. बिहार के गया में आज भी उनकी हवेली मौजूद है, जो काफी जर्जर है.
नहीं होता था देह व्यापार
दालमंडी के तवायफों का इतिहास काफी समृद्ध रहा है. ऐसा कहा जाता है यहां कोठों पर कोलकाता और दूसरे शहर जैसे देह व्यापार का काम नहीं होता था, बल्कि यहां लोग तहजीब को देखने और उसे सीखने के लिए आया करतें थे.